तुलसी में फिटकरी का पानी क्यों डालते हैं, क्या फिटकरी का पानी तुलसी के पौधे के लिए अच्छा होता है

Fitkari Water in Tulsi Plant: तुलसी में फिटकरी का पानी क्यों डालना चाहिए। क्या फिटकरी का पानी सच में तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाता है और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

Fitkari Water in Tulsi Plant: भारतीय घरों में तुलसी का पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसकी देखभाल के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। हाल के दिनों में तुलसी में फिटकरी का पानी डालने का तरीका काफी चर्चा में है। कुछ लोग मानते हैं कि इससे पौधा तेजी से बढ़ता है, पत्तियां हरी रहती हैं और कीड़े भी नहीं लगते। लेकिन क्या सच में फिटकरी का पानी तुलसी के लिए फायदेमंद होता है या यह सिर्फ एक घरेलू मिथक है? आइए जानते हैं फिटकरी का पानी तुलसी के पौधे के लिए फायदेमंद है या नहीं।

fitkari water in tulsi plant, tulsi plant, tulsi care

क्या फिटकरी का पानी तुलसी के लिए सच में फायदेमंद है

तुलसी में फिटकरी का पानी क्यों डालते हैं

फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि कई लोग इसे पौधों में फंगस, छोटे कीड़े और मिट्टी की बदबू दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। तुलसी के पौधे में अक्सर ज्यादा नमी या खराब मिट्टी की वजह से फफूंदी लगने लगती है, जिससे पत्तियां पीली पड़ सकती हैं। ऐसे में बहुत हल्के फिटकरी वाले पानी का उपयोग मिट्टी को साफ रखने में मदद कर सकता है।

End of Feed