दिवाली पर सूरन की सब्जी क्यों बनाते हैं, कैसे बनती है सूरन की सबजी, यहां देखें Suran Ki Sabzi Recipe

जब सूरन को जमीन के अंदर से काटा जाता है, तो इसका एक छोटा हिस्सा या जड़ वहीं रह जाती है, जिससे वह दोबारा उग जाता है। यह बहुत जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक फलता-फूलता रहता है।

दीपावली का त्योहार भारत में बहुत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर घरों में तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। हर संस्कृति और परिवार की अपनी कुछ खास परंपराएं होती हैं, जिनके तहत कुछ विशेष चीजें बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा ही एक खास रिवाज है दिवाली के दिन सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी बनाना।

Suran ki sabji kaise banate hain

दिवाली पर क्यों बनाई जाती है सूरन की सब्जी (Photo: iStock)

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में दीवाली पर सूरन की सब्जी विशेष रूप से बनाई जाती है, लेकिन बहुत से लोग इसके पीछे की असली वजह नहीं जानते हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा क्यों है और इसे बनाने का सही तरीका क्या है।

End of Feed