मिडनाइट इटिंग के आदि हैं गोविंदा, एक्सपर्ट्स से जानें रात में क्यों होती है खाने की तेज क्रेविंग

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शरीर में भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन घ्रेलिन और लेप्टिन नींद और शरीर की इंटरनल क्लॉक यानी सर्केडियन रिदम से जुड़े होते हैं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने भी हाल ही में अपने परिवार की लेट-नाइट ईटिंग हैबिट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें रात में चॉकलेट, डाइट कोक और चिप्स पसंद हैं। वहीं, उनके पिता गोविंदा को जब रात में भूख लगती है, तो वे खाने को लेकर ज्यादा नखरे नहीं करते और ठंडा खाना भी खा लेते हैं। लेकिन क्या रात में इस तरह खाना हमेशा खराब माना जाना चाहिए?

Midnight craving

लोगों को मिडनाइट क्रेविंग क्यों होती है (Photo: Govinda fan Page fb)

एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा जरूरी नहीं है। कभी-कभार देर रात खाना अपने आप वजन बढ़ने की वजह नहीं बनता। असल फर्क इस बात से पड़ता है कि पूरे दिन आपने कितना और क्या खाया है और आपकी पूरी लाइफस्टाइल कैसी है।

End of Feed