Psychology: मां-बाप को बूढ़ा होते देखना इतना दुख क्यों देता है? बादशाह भी झेल रहे यही दर्द

बादशाह ने कहा कि अपने माता-पिता को बूढ़ा होते देखना बहुत दर्द देता है। यह एहसास डराने वाला है। कई बार तो मां फोन करती तो पहले पूछती है कि दो मिनट फ्री है तू?

हम में से शायद हर किसी को बचपन में पापा की डांट से डर लगता था। मां की एक आवाज पर हम दौड़े चले आते थे। उस समय हमें लगता था कि काश, मम्मी-पापा हमें थोड़ा और खुला छोड़ दें। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, एक दिन अचानक महसूस होता है कि पापा अब डांटते नहीं हैं और मां फोन करने से पहले पूछती हैं - दो मिनट फ्री हो? बस, यही एहसास अंदर तक हिला देता है।

Badshah

(फोटो बादशाह के फेसबुक अकाउंट से ली गई है)

हाल ही में फेमस रैपर बादशाह ने भी इसी एहसास को बयां किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि "अपने माता-पिता को बूढ़ा होते देखना बहुत दर्द देता है। यह एहसास डराने वाला है। कई बार तो मां फोन करती तो पहले पूछती है कि दो मिनट फ्री है तू?" उनकी यह बात लाखों लोगों के दिल को छू गई, क्योंकि लगभग हर वयस्क कभी न कभी इस दौर से गुजरता है।

End of Feed