बुढ़ापे की सबसे बड़ी परेशानी बीमारी नहीं अकेलापन है, बुजुर्ग महिलाओं की मानसिक सेहत पर क्यों नहीं होती बात

Elderly Women Mental Health: क्या आप जानते हैं बुजुर्ग महिलाओं में अकेलापन, जीवनसाथी का बिछड़ना और भावनात्मक उपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। जानिए क्यों बुढ़ापे में मानसिक और भावनात्मक सेहत पर ध्यान देना उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य पर।

Elderly Women Mental Health: जब भी हम बुढ़ापे के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले बीमारियों का ख्याल आता है। घुटनों का दर्द, कमजोर नजर, शुगर या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं अक्सर चर्चा का हिस्सा बनती हैं। लेकिन एक ऐसी परेशानी भी है जो दिखती नहीं, फिर भी अंदर ही अंदर इंसान को तोड़ सकती है। यह परेशानी है अकेलापन और भावनात्मक तनाव।

Elderly Women Mental Health

बुजुर्ग महिलाओं में मेंटल हेल्थ क्यों अनदेखा की जाती है

खासकर बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह समस्या और भी बड़ी हो सकती है। जीवनभर परिवार, बच्चों और घर की जिम्मेदारियां निभाने वाली कई महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ खुद को अकेला महसूस करने लगती हैं। उनकी बातें सुनने वाला कोई नहीं होता, उनकी भावनाओं को समझने वाला भी कम ही मिलता है। यही वजह है कि आज बुजुर्ग महिलाओं की मानसिक सेहत पर बात करना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

End of Feed