मानसून में डाइजेशन क्यों हो जाता है कमजोर? जानें इस दौरान क्या खाएं और क्या नहीं

मानसून एक तरफ मौसम से राहत तो दूसरी तरफ सेहत के लिए मुसीबत लेकर आता है। हम आपको बताएंगे कि मानसून में डाइजेशन क्यों कमजोर हो जाता है। इसके साथ ही जानें इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं?

Monsoon Diet Tips: बारिश का मौसम एक तरफ जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ यह अपने साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी लेकर आता है। इन्हीं में सबसे आम समस्या डाइजेशन का कमजोर होना है। मानसून के दौरान अक्सर लोगों को अपच, गैस, पेट दर्द, दस्त, कब्ज और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह वातावरण में बढ़ी हुई नमी, बैक्टीरिया और फंगस का तेजी से पनपना और शरीर की पाचन शक्ति का कमजोर होना है। ऐसे में खानपान में थोड़ी-सी सावधानी आपको पूरे मौसम स्वस्थ रख सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि मानसून के मौसम (Rainy Season Diet) में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Monsoon Diet Tips

मानसून में पाचन के टिप्स

मानसून में डाइजेशन कमजोर क्यों हो जाता है?

मानसून का मौसम आते ही बारिश के कारण तापमान और नमी का संतुलन बदल जाता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन प्रोसेस थोड़ा धीमा हो सकता है। इसके अलावा इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से पनपते हैं, जिससे खाने-पीने की चीजें जल्दी दूषित होने लगती हैं। ऐसे में यदि इस मौसम में बाहर का खाना या लंबे समय तक रखा खाना खाया जाए तो पेट से जुड़े इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

End of Feed