मानसून में पुदीना क्यों खाने से मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग, आयुर्वेद की वजह जानेंगे तो अगली बार खुद ध्यान रखेंगे

Monsoon Health Care: क्या बारिश के मौसम में पुदीना खाना सही है? जानिए आयुर्वेद मानसून में पुदीने का सेवन सीमित करने की सलाह क्यों देता है और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

Monsoon Health Care: गर्मी के दिनों में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां पुदीने की चटनी, जलजीरा, रायता या पुदीने वाला शरबत न बनता हो। इसकी ठंडक और खुशबू दोनों ही लोगों को पसंद आती हैं। लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम शुरू होता है, कई घरों में एक बात जरूर सुनने को मिलती है- अब पुदीना कम खाओ।

Mint, pudina, monsoon, barish ka mausam

बारिश में पुदीना खाने को लेकर जरूरी जानकारी

कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ पुराने समय की मान्यता होगी, लेकिन इसके पीछे आयुर्वेद की अपनी वजह है। दरअसल, हर मौसम में शरीर एक जैसा व्यवहार नहीं करता। जो चीज गर्मियों में फायदा पहुंचाती है, जरूरी नहीं कि वही मानसून में भी उतनी ही अच्छी साबित हो। यही वजह है कि आयुर्वेद में मौसम बदलने के साथ खानपान बदलने की सलाह दी जाती है।

End of Feed