कौन हैं Ravleen Varghese, जिन्होंने विक्टोरिया सीक्रेट के रैंप पर मचाया तहलका- केरल से निकलकर ऐसे बनीं इंटरनेशनल मॉडल

Who Is Ravleen Varghese: कौन हैं 25 साल की रवलीन वर्गीज, जिन्होंने Victoria's Secret Fashion Show 2026 में रैंप वॉक किया? जानें केरल की मॉडल की पढ़ाई, करियर और दो ग्लैमरस लुक की कहानी।

Ravleen Varghese Victoria's Secret Fashion Show 2026: केरल के एक छोटे से कस्बे से निकलकर दुनिया के बड़े फैशन शो तक पहुंचना आसान नहीं है। लेकिन 25 साल की भारतीय मॉडल रवलीन वर्गीज ने यह कर दिखाया है। विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो 2026 में उनकी रैंप वॉक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। खास बात यह है कि रवलीन पहली मलयाली मॉडल बताई जा रही हैं, जिन्होंने इस मशहूर फैशन शो में हिस्सा लिया है। उनकी कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि मॉडलिंग कभी उनका बचपन का सपना नहीं था। वह तो डिजाइनिंग की पढ़ाई करने दिल्ली आई थीं। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही रास्ता चुना था।

ravleen verghese

कौन हैं रवलीन वर्गीज, 18 साल की उम्र में मिला मॉडलिंग का मौका

कौन हैं रवलीन वर्गीज (Who Is Ravleen Varghese)

रवलीन वर्गीज केरल के पथानामथिट्टा जिले के कोडुमोन की रहने वाली हैं। 25 साल की रवलीन की लंबाई करीब 5 फीट 11 इंच है। आज उनकी पहचान इंटरनेशनल फैशन मॉडल के तौर पर बन रही है, लेकिन कुछ साल पहले तक उन्होंने इस करियर के बारे में गंभीरता से सोचा भी नहीं था।

End of Feed