लाइफस्टाइल

Happy Teddy Day Wishes: गोलू-मोलू टेडी बियर सी पार्टनर को दें प्यारा सा सॉफ्ट टॉय, टेडी के साथ यूं सेंड करें हैप्पी टेडी बियर डे विशेस

Happy Teddy Day wishes (हैप्पी टेडी बियर डे विशेस फॉर लव): आज वैलेंटाइन्स वीक का चौथा दिन है, आज के दिन को टेडी डे मनाते हैं। टेडी डे के दिन पर कपल्स एक दूसरे को सॉफ्ट टॉय टेडी बियर देते हैं। अगर आप भी आज अपने पार्टनर को टेडी बियर देना चाहते हैं, तो टेडी के साथ ये रोमांटिक विशेस जरूर सेंड करें।

Image

हैप्पी टेडी डे कोट्स इन हिंदी

Happy Teddy Day wishes (हैप्पी टेडी बियर डे विशेस फॉर लव): आज वैलेंटाइन्स वीक 2026 का चौथा दिन है, आज के दिन को कपल्स टेडी डे के रूप में मनाते हैं। गर्ल्स को सॉफ्ट टॉयज या टेडी बियर काफी ज्यादा क्यूट और रोमांटिक लगते हैं। ऐसे में आज के दिन पर आमतौर पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नियों को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। 10 फरवरी के दिन टेडी गिफ्ट करके प्यार, अपनापन और केयर जताया जाता है। टेडी मासूमियत, आराम और भावनात्मक सहारे का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे प्यार की निशानी के रूप में दिया जाता है। टेडी बियर डे के दिन पर अगर आप भी अपनी पार्टनर्स को प्यारा सा गोलू मोलू टेडी दे रहे हैं, तो गिफ्ट के साथ एक रोमांटिक का विशेस वाला संदेश तो भेजना बनता ही है। देखें हैप्पी टेडी बियर डे विशेस, टेडी डे की बधाई फॉर गर्लफ्रेंड, रोमांटिक टेडी डे।

Happy Teddy Day Wishes

1.

ये टेडी सिर्फ गिफ्ट नहीं है जान,

मेरे दिल की हर बात इसमें छुपी है।

जब मैं पास न रहूं तेरे,

तो समझ लेना मेरी बाहें तुझे थामे हैं।

2.

टेडी की तरह ही तू भी प्यारी है,

नरम, मासूम और खास।

तेरे बिना हर खुशी अधूरी,

तू है मेरी ज़िंदगी की सबसे मीठी आस।

3.

ये टेडी तुझे गले लगाएगा,

जब मेरी याद सताएगी।

मेरे प्यार की गर्माहट इसमें,

तुझे हर पल महसूस कराएगी।

हैप्पी टेडी बियर डे विशेस

4.

आज Teddy Day पर तुझसे कहना है,

तेरी मुस्कान मेरी दुनिया है।

जैसे टेडी हर पल साथ रहता है,

वैसे ही तेरा साथ मेरी सबसे बड़ी दुआ है।

5.

टेडी सा प्यारा तेरा प्यार है,

जो बिना कहे सब समझ जाता है।

जब भी मैं टूटने लगता हूं,

तेरा एहसास मुझे फिर संभाल जाता है।

6.

आज का दिन सिर्फ टेडी का नहीं,

हमारे प्यार का भी त्योहार है।

तू साथ हो तो हर दिन खास,

तेरे बिना सब कुछ बेकार है।

Teddy Day Wishes in Hindi for gf

7.

ये टेडी मेरी जगह रहेगा,

जब मैं दूर कहीं रहूंगा।

पर वादा है तुझसे जान,

दिल से कभी दूर नहीं जाऊंगा।

8.

टेडी की बाहों में जो सुकून है,

वो तेरे प्यार से जुड़ा है।

तू पास हो या दूर मुझसे,

मेरा दिल हमेशा तुझ पर ही टिका है।

गर्लफ्रेंड को हैप्पी टेडी डे कैसे बोले

9.

तेरे चेहरे की हंसी के लिए,

मैं हर खुशी कुर्बान कर दूं।

इस Teddy Day पर तुझसे वादा,

तेरा हर गम मैं खुद पर ले लूं।

10.

आज Teddy Day पर बस इतना कहना है,

तू मेरी सबसे प्यारी आदत है।

टेडी तो बस एक बहाना है,

तू ही मेरी सच्ची मोहब्बत है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article