Old Jewelry: पुरानी ज्वेलरी के रंग पड़ रहे हैं फीके? इन आसान से ट्रिक से करें चकाचक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 11:33 AM IST

Jewelry Cleaning Tips: पुरानी ज्वेलरी की चमक अगर फीकी पड़ गई है तो इसके लिए परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे पुराने गहनों की चमक को वापस लौटाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में

KEY HIGHLIGHTS
  • नींबू से चमकाएं पुराने गहने
  • पुरानी ज्वेलरी की चमक लौटाए नमक का पानी
  • टूथपेस्ट से गहनों की चमक आएगी वापस

Jewelry Cleaning Tips: गहनों की चमक महिलाओं की खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करती हैं। ऐसे में कई महिलाएं गहने खरीदने का शौक रखती हैं, ताकि वह अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकें। लेकिन जब घर पर रखे गहने का रंग फीका हो जाता है, तो महिलाएं काफी परेशानी हो जाती हैं कि आखिर इसकी चमक को वापस कैसे लौटाएं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने पुराने गहने की चमक को वापस लौटा सकते हैं। आइए जानते हैं पुराने गहनों को घर पर कैसे चमकाएं?

Old Jewelry

घर पर चमकाएं पुराने गहने, अपनाएं ये आसान से टिप्स

How to clean old jewelry at home

डिशवॉश पाउडर

सोने या फिर चांदी के गहनों को चमकाने के लिए आप डिशवॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में गुनगुना पानी लें। इसमें थोड़ा सा डिशवॉश पाउडर डालें। इसके बाद इसमें गहने रखें और एक ब्रश की मदद से गहनों को रगड़ें। इससे आपके गहनों पर जमा मैल बाहर निकल जाएगा।

End of Feed