Health Tip of the Day: क्या है नया फिटनेस ट्रेंड 'एक्सरसाइज स्नैक्स', बिना जिम बॉडी बनाने का आसान तरीका

Exercise Snacks In Hindi: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें जिम जाने का समय नहीं मिलता, फिर भी फिट और ऊर्जावान रहना चाहते हैं तो ‘एक्सरसाइज स्नैक्स’ आपके लिए ही है। रोजमर्रा के कामों के बीच 1-5 मिनट के छोटे-छोटे व्यायाम, जो बिना बोझ लगे शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत बनाते हैं। यह नया फिटनेस तरीका आसान भी है और असरदार भी। पढ़िए कैसे छोटे कदम बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Exercise Snacks In Hindi: आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन जिम जाने या रोज लंबा समय निकालने में मुश्किल होती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट एक नया तरीका बता रहे हैं जिसे कहते हैं एक्सरसाइज स्नैक्स। इसका मतलब है छोटे-छोटे और तेज-तेज व्यायाम जो दिनभर में कई बार किए जाएं। जैसे हम दिन में छोटे-छोटे स्नैक्स खाते हैं, वैसे ही अब छोटे व्यायाम 'स्नैक्स' की तरह करना है। इन व्यायामों को रोजमर्रा के कामों के बीच 1 से 5 मिनट के लिए किया जा सकता है। यह तरीका बहुत आसान है और इसके लिए आपको जिम या किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती।

एक्सरसाइज स्नैक्स फिटनेस का नया ट्रेंड

एक्सरसाइज स्नैक्स फिटनेस का नया ट्रेंड (PC - AI)

रिसर्च से पता चलता है कि ये छोटे व्यायाम न केवल शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं, बल्कि दिमाग को भी तेज रखते हैं। खास बात यह है कि इन्हें हर उम्र के लोग अपने रोज की जिंदगी में शामिल कर सकते हैं, और यह लंबे समय तक चलने वाली एक्सरसाइज की तुलना में सरल और व्यवहारिक है।

End of Feed