Relationship: क्या है 6–7 डेटिंग ट्रेंड? Gen Z को क्यों भा रहा यह नया रिलेशनशिप ट्रेंड

What is 6-7 Dating Trend: 6–7 डेटिंग का मतलब है किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना जो परफेक्ट न हो, लेकिन भरोसेमंद, समझदार और भावनात्मक रूप से सुरक्षित हो। यानी लोग अब ऐसे साथी की तलाश कर रहे हैं जो दिखने में या व्यक्तित्व में भले 10/10 न हो, लेकिन उसके साथ जीवन स्थिर और शांत महसूस हो।

आधुनिक दौर में डेटिंग की दुनिया तेजी से बदल रही है। सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के बढ़ते प्रभाव के कारण रिश्तों को लेकर नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है 6–7 डेटिंग ट्रेंड, जो खासतौर पर Gen Z यानी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर में है। यह ट्रेंड पारंपरिक रोमांटिक सोच से थोड़ा अलग है और रिश्तों को अधिक व्यावहारिक नजरिये से देखने की सलाह देता है।

What is 6-7 Dating trend

रिलेशनशिप में 6-7 डेटिंग ट्रेंड क्या है (Photo: iStock)

क्या है 6-7 डेटिंग ट्रेंड

6–7 डेटिंग का मतलब है किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना जो परफेक्ट न हो, लेकिन भरोसेमंद, समझदार और भावनात्मक रूप से सुरक्षित हो। यानी लोग अब ऐसे साथी की तलाश कर रहे हैं जो दिखने में या व्यक्तित्व में भले 10/10 न हो, लेकिन उसके साथ जीवन स्थिर और शांत महसूस हो। इस ट्रेंड में युवा जानबूझकर ऐसे पार्टनर को चुन रहे हैं जिन्हें वे खूबसूरती या अट्रैक्शन के पैमाने पर 10 में से 6 या 7 रेटिंग देंगे।

End of Feed