Riteish Deshmukh: क्या मीट खाने से ही आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है? अगर आपका जबाव हां है तो आपकी इस धारणा को रितेश देशमुख गलत साबित कर सकते हैं। जी हां, बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख एक समय में काफी ज्यादा मटन, कीमा, चिकन जैसी चीजों का सेवन किया करते थे, लेकिन आज के समय में वजह जानवरों से प्राप्त मीट का सेवन बिल्कुल भी नहीं करते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि रितेश अपने बच्चों तक को जानवरों से प्राप्त प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं कराते हैं। हाल ही में उन्होंने वेजिटेरियन मीट प्रोडक्ट लॉन्च किया था, जो इंडिया की फूड इंडस्टी में काफी बड़ी क्रांति साबित हुई।
वेजिटेरियन मीट क्या है? जानें इसके फायदे
आज हम में से कई लोग जानवरों से प्राप्त मीट का सेवन करने के बजाय, प्लांट्स पर आधारित मीट का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी भी होता है। साथ ही इससे जानवरों के प्रति क्रूरता को भी कम किया जा सकता है। अब आप में से कई लोग इस बात से अनचान होंगे कि आखिर यह कौन सी मीट है? तो ज्याद कंफ्यूज न हों। आज हम आपको इस लेख में वेजिटेरियन मीट क्या है और इससे होने वाले फायदे क्या हैं के बारे में विस्तार से बताएंगे।
क्या है वेजिटेरियन मीट?
वेजिटेरियन मीट का स्वाद, टेक्चर और कलर जानवरों से प्राप्त मीट की तरह होता है, लेकिन यह जानवरों से नहीं बल्कि प्लांट्स से प्राप्त प्रोडक्ट होता है। आश्चर्य की बात यह है कि मार्केट में आपको प्लांट्स से तैयार चिकन, सीफूड्स, मटन सबकुछआसानी से मिल सकता है। इन मीट को तैयार करने के लिए जानवरों से प्राप्त दूध तक का इस्तेमाल नहीं होता है। इसकी जगह प्लांट्स पर आधारित बादाम, ओट्स और सोयाबीन का इस्तेमाल होता है। आधुनिक समय में बड़ी-बड़ी हस्तियां वीगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं, जिसमें मीट से लेकर दूध तक प्लांट्स पर आधारिक इस्तेमाल करते हैं।
वेजिटेरियन मीट खाने के क्या है फायदे?
पौधों पर आधारित मीट का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर पूर से प्रोटीन मिलता है। इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है। साथ ही पोषक तत्व भी भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। प्लांट बेस्ड मीट का सेवन करने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी की संभावना को कम किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि कुछ वेजिटेरियन मीट प्रोडक्ट्स में सोडियम का अधिक इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में इसकी अधिकता शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कभी भी वेजिटेरियन मीट खरीदने से पहले इसके ऊपर छपे लेवल को जरूर पढ़ें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
