वैलेंटाइन डे नजदीक है। प्यार के इस त्योहार का इंतजार लव बर्ड्स लंबे समय से करते रहते हैं। इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को खुश करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बनाने के लिए लोग डिनर डेट प्लान करते हैं। डेट पर जाते वक्त लड़कियां सबसे अलग दिखना चाहती हैं ताकि उनका पार्टनर उनपर से नज़रें ना हटा सके। लेकिन इन दिनों बिजी लाइफस्टाइल की वजह से वो स्किन की खास देखभाल नहीं कर पाती जिससे उनका डेट नाइट पर खूबसूरत दिखने का सपना अधूरा सा लगता है। अगर आप इस वैलेंटाइन डे डेट पर जा रही हैं और पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं तो ये ब्यूटी टिप्स फॉलो कर अलग दिख सकती हैं।
हाइड्रेटेड रहें
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी होता है। अगर आप चाहती हैं कि 14 फरवरी को आपकी स्किन ग्लो करे तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इससे आपकी त्वचा नेचुरली ग्लो करेगी।
सीटीएम
स्किन की सही देखभाल करने के लिए सीटीएम यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करना बेहद जरूरी है। इसकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इसके लिए डेट नाइट से एक रात पहले चेहरे पर मास्क लगाएं जिससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।
सिंपल
बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करना का सबसे बेस्ट तरीका है सिंपल मेकअप करें। हल्के फाउंडेशन, मस्कारा, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड शेड का लिपस्टिक से अपने लुक को निखारें।
हेयरस्टाइल
अपने अटायर के हिसाब से हेयरस्टाइल बनाएं। आप अपने बालों को खुला छोड़ सकती हैं। ये हेयरस्टाइल इंडियन के साथ साथ वेस्टर्न वियर पर सूट करेगा।
परफ्यूम
अच्छी खुशबू पार्टनर को आपकी तरफ आकर्षित कर सकती है। ऐसे में एक हल्का और लंबे समय तक टिकने वाला परफ्यूम चुनें जो आपका और आपके पार्टनर का मूड बेहतर बना सके।
