घर पर मूंगफली कैसे उगाएं, Urban Gardening से मिला कमाल का आइडिया, जानें कैसा चाहिए गमला और कौन-सी मिट्टी डालें

How to Grow Peanuts at Home: गमले में मूंगफली कैसे उगाएं- इससे जुड़ी जानकारी Urban Gardening के वीडियो में दी गई है। यहां जान सकते हैं कि गमले में मूंगफली कैसे उगा सकते हैं। जानें मूंगफली के लिए कैसा गमला, मिट्टी, खाद और धूप चाहिए।

How to Grow Peanuts at Home: घर की बालकनी में धनिया, पुदीना, टमाटर या मिर्च उगाना अब आम बात हो गई है। लेकिन क्या आपने कभी गमले में मूंगफली उगाने के बारे में सोचा है? सुनने में यह थोड़ा मुश्किल लग सकता है, क्योंकि मूंगफली जमीन के अंदर तैयार होती है। मगर सही गमला और हल्की मिट्टी मिल जाए तो इसे घर पर भी उगाया जा सकता है।

peanut plant in pot, Growing Peanuts in Pots,

घर पर गमले में मूंगफली कैसे उगाएं

Urban Gardening के यूट्यूब वीडियो में मूंगफली उगाने का ऐसा ही आसान तरीका बताया गया है। इस प्रयोग की सबसे दिलचस्प बात पौधे की हरियाली नहीं, बल्कि मिट्टी हटाने के बाद जड़ों से लगी मूंगफलियां देखना है। बच्चों के साथ किया जाए तो यह घर का छोटा-सा gardening project भी बन सकता है।

End of Feed