Types Of Eyeliner Wings (आईलाइनर कैसे लगाते हैं स्टाइल फोटो): देसी या विदेशी लुक के साथ भी अगर आप बहुत ही क्लासी स्टाइलिश लुक वाला आई मेकअप करेंगी तो लुक में चार चांद लग ही जाएंगे। इस वेडिंग सीजन कमाल का लुक ट्राई करना है, तो आप ये वाले आईलाइनर के अलग अलग लुक्स रिक्रिएट कर सकती हैं। बेसिक बोरिंग एक लाइन वाला आईलाइनर या काजल लगाने के बजाय अगर आप ये वाले आई लुक्स ट्राई करेंगी, तो बहुत ही शानदार लुक निकलकर आएगा। यहां देखें आईलाइनर कैसे लगाते हैं, आईलाइनर विंग, स्टाइल्स फोटो।
Types of Eyeliner wings style
Trending Eyeliner Wing Styles You Must Try
डबल विंग वाला आईलआइनर लगाने का इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। आप दो विंग स्टाइल वाला लाइनर अलग अलग तरीके से भी लगा सकते हैं और सभी में लुक एकदम टॉप क्लास आएगा।
आधे विंग वाला लाइनर लुक भी बहुत ही सिंपल और सुंदर लगता है। आप बिना विंग वाला लाइनर भी लगाना चाहे तो हाल्फ स्टाइल में लगा सकती हैं। हाल्फ काजल लुक भी बहुत ही प्यारा लगता है।
स्मोकी आई मेकअप ट्रेडिशनल वियर के साथ बहुत ही अच्छा लगता है। आप भी ऐसा कातिल लुक वाला स्मोकी आईलाइनर मेकअप ट्राई करें।
फिश आईलाइनर का भी बहुत ट्रेंड चल रहा है, ऐसा वाला आईलाइनर स्टाइल अगर आप दो शेड के लाइनर पेंसिल या काजल के साथ ट्राई करेंगे। तो फिर लुक में चार गुना खूबसूरती आ जाएगी।
कैट आई मेकअप भी हर फिल्मी हसीना की पसंद है। आप भी ऐसे ऐसे अलग स्टाइल में कैट आईलाइनर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
अफगानी आईलाइनर लुक भी इन दिनों लड़कियों को पसंद आ रहा है। अफगानी आई मेकअप में मोटा लाइनर तो पूरी आंखों में स्मोकी लुक वाला काजल भी लगाया जाता है। जरूर ही बोल्ड क्लासी लुक के लिए आप इसे ट्राई करें। वहीं देसी-विदेशी आउटफिट्स के साथ दूसरे आईलाइनर विंग स्टाइल भी जरूर रिक्रिएट करें।
