Tulsidas Jayanti 2026: इन खास संदेशों से अपनों तो दें गोस्वामी तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

Tulsidas Jayanti Wishes आज तुलसीदास जयंती के मौके पर आप उनके विचारों को याद करते हुए अगर किसी अपने को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां से आफको मदद मिल सकती है।

Tulsidas Jayanti Wishes in Hindi: आज तुलसीदास जयंती है। 16वीं सदी में आज के ही दिन भक्तिकाल के महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म हुआ था। तुलसीदास का जन्म कब हुआ, इसे लेकर विद्वानों में अलग-अलग मत हैं, लेकिन आम तौर पर उनका जन्म 16वीं सदी में माना जाता है। उनका जीवन राम भक्ति में समर्पित रहा। तुलसीदास ने भगवान राम को अपनी भक्ति का केंद्र बनाया और ‘रामचरितमानस’ जैसा महाग्रंथ रच डाला। इसमें उन्होंने भगवान राम के जीवन और आदर्शों को बहुत सरल भाषा में बताया। यही वजह है कि यह ग्रंथ घर-घर तक पहुंचा।

gOSWAMI Tulsidas Jayanti 2026

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

उस दौर में संस्कृत आम लोगों की भाषा नहीं थी। तुलसीदास ने अवधी जैसी लोकभाषा में रामकथा लिखी। इससे राम की कहानी आम लोगों तक पहुंची। गांवों से लेकर शहरों तक इसे पढ़ा और सुना जाने लगा। तुलसीदास की रचनाओं में सिर्फ भक्ति नहीं है। उनमें जीवन जीने की सीख भी मिलती है। वे प्रेम, दया, सेवा, मर्यादा और अच्छे आचरण की बात करते हैं। तुलसीदास की सबसे बड़ी खासियत उनकी भाषा की सरलता है।

End of Feed