लाइफस्टाइल

Tulsidas Jayanti 2025 Wishes Quotes in Hindi: तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुं ओर...तुलसीदास जयंती के मौके पर अपनों को यहां से भेजें शुभकामनाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 31, 2025, 07:55 AM IST

Tulsidas Jayanti 2025 Wishes Quotes in Hindi: तुलसीदास जयंती 31 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।

Image

तुलसीदास जयंती विशेज, कोट्स (Image: istock)

Tulsidas Jayanti 2025 Wishes Quotes in Hindi: तुलसीदास जयंती गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल तुलसीदास जयंती 31 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी। गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य के महान कवि और संत थे। उन्हें महर्षि वाल्मीकि का अवतार भी माना जाता है। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना 'रामचरितमानस' है, जो भगवान राम के जीवन और आदर्शों का एक अनुपम काव्य है। उन्होंने अवधी भाषा में रामचरितमानस की रचना कर भगवान राम की कथा को जन-जन तक पहुंचाया। इसके अलावा, उन्होंने हनुमान चालीसा, विनय पत्रिका, दोहावली, और कवितावली जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण ग्रंथों की भी रचना की। तुलसीदास जयंती को देशभर में, खासकर उत्तर प्रदेश और वाराणसी जैसे शहरों में, बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।

Tulsidas Jayanti 2025 Wishes Quotes in Hindi - तुलसी दास जयंती विशेज, कोट्स

  1. तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुं ओर,
बसीकरन इक मंत्र है परिहरू बचन कठोर,

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं।

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं (Image: Canva)

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं (Image: Canva)

2. जिसने लिखी हनुमान चालीसा, अमर अमिट ये गाथा,

हर घट में हरी बसे तुम्हरे, सुनकर मन भक्ति में लागा।

दरस दिए राम लला ने, हनुमत संग बिराजे,

उदय हुआ सुख का सूरज, भाग्य किस्मत जागा,

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं।

3. वासना, क्रोध, अहंकार और लोभ से नरक का मार्ग प्रशस्त होता है,

इन सबका त्याग करके तुलसीदास जयंती पर भगवान राम की आराधना करें।,

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं।

4. तुलसीदास जी के चरणों में बसी, रामकथा की अमृत धारा,

जयंती पर हम दें उन्हें श्रद्धांजलि, हर दिल में रहे उनके प्रेम का उजाला।

राम भक्ति की जो पथ पर, तुलसीदास जी ने दीप जलाया,

उनकी जयंती पर हम सभी ने, उनके मार्ग पर चलने की शपथ दोहराया

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं।

तुलसीदास जयंती 2025 (Image: Canva)

तुलसीदास जयंती 2025 (Image: Canva)

5. तुलसीदास के हर शब्द में बसी है राम की गाथा,

भक्ति और प्रेम से भरा उनके जीवन का रास्ता।

तुलसीदास जी की जयंती पर, खुशियों की हो बौछार,

राम भक्ति की रोशनी से, हर दिल हो साकार।

6. तुलसी के शब्दों में बसी है राम की महिमा,

उनकी रचनाओं में छुपा है भक्ति का चरित्र दर्पण।

रामचरितमानस की गूंज से रौशन हुआ संसार,

तुलसीदास की वाणी में बसी है प्रेम की अमृत धारा।

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article