Tulsi Vivah Rangoli: तुलसी विवाह पर घर के आंगन में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Tulsi Vivah Rangoli: तुलसी विवाह के दिन घर और तुलसी चौरा सजाने का खास महत्व होता है। अगर आप भी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां देखें सुंदर और आसान डिजाइन।

Tulsi Vivah Rangoli: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस दिन घरों में तुलसी माता का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 21 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इस दिन लोग पूजा-पाठ करने के साथ अपने घरों को भी सुंदर तरीके से सजाते हैं।

Tulsi Vivah Rangoli Designs

तुलसी विवाह लेटेस्ट डिजाइन (फोटो: AI)

तुलसी विवाह के मौके पर तुलसी चौरा को फूलों, दीपों और रंगोली से सजाने की परंपरा है। अगर आप भी इस खास दिन अपने घर के आंगन या तुलसी के पौधे के पास रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ खूबसूरत और आसान डिजाइन लेकर आए हैं। इन रंगोली डिजाइनों को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप रंगों, फूलों और दीपकों की मदद से घर पर ही आकर्षक रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइन आपके आंगन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ त्योहार के माहौल को भी खास बना देंगे।

End of Feed