Plants Never Grow Next To Basil (तुलसी के पास ना लगाएं ये 5 पौधे): घर में तुलसी का पौधा लगाना भारत में बहुत आम है। हम भारतीय तुलसी को पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी मानते हैं। हिंदू धर्म में इसकी पूजा की जाती है और माना जाता है कि इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है। तुलसी का पौधा घर के आंगन, बालकनी या छत पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, बस नियमित पानी और धूप चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पास कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए?
तुलसी के पास कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए?
बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार हर पौधे की जरूरत अलग होती है। कुछ पौधों को ज्यादा पानी चाहिए तो कुछ सूखी मिट्टी में अच्छे से बढ़ते हैं। यही कारण है कि तुलसी के साथ गलत पौधे लगाने पर उसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।
सेज और थाइम जैसे पौधों को कम पानी की जरूरत होती है, जबकि तुलसी को नमी पसंद होती है। दोनों को साथ लगाने पर किसी एक पौधे का विकास कमजोर पड़ सकता है। इसी तरह खीरा और तुलसी भी अच्छे साथी नहीं माने जाते। दोनों मिट्टी से पोषक तत्व तेजी से लेते हैं, जिससे पौधों की बढ़त पर असर पड़ सकता है।
सौंफ ऐसा पौधा है जो आसपास के पौधों की ग्रोथ धीमी कर सकता है। इसलिए इसे तुलसी से दूर लगाना बेहतर माना जाता है। पत्तागोभी और केल जैसे पौधों की जलवायु जरूरतें भी तुलसी से अलग होती हैं। तुलसी को गर्म मौसम पसंद है, जबकि ये पौधे ठंडे वातावरण में ज्यादा अच्छे से बढ़ते हैं।
तुलसी के साथ मनी प्लांट लगा सकते हैं?
गार्डिनंग एक्सपर्ट्स सलाह हैं कि ऐसी बेलें जो तेजी से फैलती हैं, जैसे मनी प्लांट की कुछ प्रजातियां, तुलसी के पास नहीं लगानी चाहिए। ये तुलसी को पर्याप्त धूप और हवा नहीं मिलने देतीं, जिससे उसका विकास प्रभावित हो सकता है।
तुलसी के पास कौन सा पौधा लगाना चाहिए
हालांकि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो तुलसी के साथ अच्छी तरह पनपते हैं। टमाटर के पास तुलसी लगाने से टमाटर का स्वाद बेहतर माना जाता है। गेंदे का फूल भी तुलसी के लिए अच्छा साथी माना जाता है क्योंकि यह कई कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा अजमोद, कैमोमाइल और ओरिगैनो जैसे पौधे भी तुलसी के साथ लगाए जा सकते हैं।
