तीन रंग का नहीं वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है.., 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पढ़े तिरंगे पर शायरी, देखें तिरंगा शायरी हिंदी में

झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा.., हमारे देश की आन तिरंगे की शान में जितना कहें उतना कम है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदुस्तान का तिरंगा शान से लहराता है तो हर हिंदुस्तानी की आंखें में गौरव की चमक बिखर जाती है।

हिंदुस्तान का तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है।हमारे तिरंगे का केसरिया रंग साहस और बलिदान को प्रतीक है तो वहीं सफेद रंग शांति और सत्य का। हरा रंग हिंदुस्तान की समृद्धि को दर्शाता है। बीच में अशोक चक्र, नीले रंग में, धर्म और प्रगति का प्रतीक है, जो निरंतर विकास की प्रेरणा देता है। हमारा तिरंगा जब शान से लहराता है तो हर हिंदुस्तानी का सीना में गर्व से चौड़ा हो जाता है। इस तिरंगे की शान में जितना कहा जाए उतना कम है। ये समझ लें कि 150 करोड़ हिंदुस्तानी की आन, बान, शान और पहचान है यह तिरंगा। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पढ़ें तिरंगा शायरी हिंदी में (Tiranga Shayari in Hindi, 2 line Tiranga Shayari):

Tiranga Shayari in Hindi, Tiranga Shayari 2025

तिरंगा शायरी, तिरंगे पर शायरी, 15 अगस्त तिरंगा शायरी इन हिंदी (Photo: iStock)

Tiranga Shayari in Hindi 2 line

1. तिरंगे को सलाम

इसमें बसी देशवासियों की जान ।

इसमें मिले भाईचारे की पहचान।।

सर्वदा बनी रहे इस तिरंगे की शान।

End of Feed