Thought of the day: बोलकर सोचने से अच्छा है सोचकर बोलना, क्यों जरूरी है ये

Thought of the day (आज का सुविचार): आज का यह सुविचार हमें सिखाता है कि असली समझदारी सही समय पर सही शब्द चुनने में भी होती है। शब्द मरहम भी बन सकते हैं और घाव भी।

Thought of the day: आज का सुविचार है- बोलकर सोचने से अच्छा है सोचकर बोलना। यह सुविचार हमें शब्दों की ताकत और जिम्मेदारी दोनों का एहसास कराता है। कई बार इंसान भावनाओं के आवेग में ऐसी बातें कह देता है जिनका उसे बाद में पछतावा होता है। लेकिन एक बार मुंह से निकले शब्द वापस नहीं आते। उनका असर लंबे समय तक रिश्तों पर बना रहता है।

Thought of the day, Motivational Quotes, Aaj ka Suvicha

आज का सुविचार

सोचकर बोलने का मतलब यह समझना है कि हमारी बातों का दूसरे व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। जब हम बोलने से पहले कुछ पल ठहरकर विचार करते हैं, तो हमारी बातें अधिक स्पष्ट, संतुलित और प्रभावी बनती हैं। इससे गलतफहमियों की संभावना भी कम हो जाती है।

End of Feed