लाइफस्टाइल

India's Mini Thailand: मार्च में घूमने की बेस्ट जगह है भारत का मिनी थाईलैंड, जानें कैसे पहुंच सकते हैं आप

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 6, 2023, 09:47 PM IST

Mini Thailand of India: बेहतरीन लोकेशंस की वजह से थाईलैंड का टूर करना चाहते हैं तो आपके लिए कम बजट का डेस्टिनेशन भारत में ही मौजूद है। देश के इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य में है भारत का मिनी थाईलैंड।

Image

भारत का मिनी थाइलैंड

India's Mini Thailand: भारत में आपको घूमने के लिए कई ऐसे जगह मिल जाएगी जो विदेशों से भी खूबसूरत है। यहां मिनी स्विट्जरलैंड, मिनी पेरिस के अलावा मिनी थाईलैंड भी देखने को मिलेगा। जो बिल्कुल इन देशों की तरह ही खूबसूरत है। अगर आप भी इस वेकेशन पर घूमने का प्लान बना रहें हैं तो इनमें में किसी जगह एक जगह को चुन सकते हैं। मार्च में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां का प्राकृतिक वातावरण बहुत लुभावना होता है यहां आपको घने देवदार के जंगल, झील और प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां हम बताने जा रहे हैं आपको भारत के मिनी थाईलैंड के बारे में। यह भारत के हिमचाल प्रदेश में स्थित है यहां आपको थाईलैंड का पूरा व्यू मिल जाएगा। कपल के लिए तो यह जगह बेस्ट है साथ ही दोस्तों के साथ भी आप घूमने जा सकते हैं। यहां देखने के लिए अलग अलग जगह हैं जो बहुत ही खूबसूरत है।आइए जानते है भारत के मिनी थाईलैंड के बारे में।

Mini Thailand of India : भारत का मिनी थाइलैंड

हिमाचल प्रदेश में स्थित जिभी को मिनी थाईलैंड के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोग इसे कुली कंटड़ी या वीर की आर भी कहते हैं। यहां जिभी झरना, चेहनी कोठी, हरे भरे मैदान, घने जंगल, नदियां और पहाड़ बहुत शानदार हैं। यहां आपको झील के किनारे बनी झोपड़ियों को देखकर बिल्कुल थाईलैंड जैसी फील आएगी। यहां की बड़ी बड़ी चट्टान बिल्कुल थाईलैंड के व्यू जैसी लगती हैं।

jibhi in himachal pradesh

जिभी जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है

जिभी, हिमाचल प्रदेश में कैसे पहुंचें

भारत के मिनी थाईलैंड यानी जिभी जाने के लिए बस, ट्रेन, हवाई जहाज या रोड से जा सकते हैं। दिल्ली से मनाली की बस ले सकते हैं और यह बस आपको ऑट उतार देगी। यहां से 2 घंटे की दूरी पर जिभी के लिए टैक्सी या कैब ले सकते हैं। हवाई जहाज से जानें के लिए निकटम हवाई अड्डा कुल्लू का भुंतर पड़ेगा।

jibhi waterfall

खूबसूरत लोकेशंस से अटा है हिमाचल प्रदेश का जिभी

जिभी जाने का सबसे अच्छा यह समय

यहां घूमने के लिए वैसे तो हर मौसम शानदार है। अगर आपको बर्फ का मजा लेना है तो यहां जनवरी से मार्च के बीच में जा सकते हैं। अगर आपको हल्के सुहावने मौसम में घूमना चाहते हैं तो मार्च से जून के बीच घूमने का प्लान बना सकते हैं।

जिभी में घूमने की जगह

यहां आपको घने देवदार के पेड़ो से घिरे जंगल, मीठे पानी की झील , बड़ी चट्टानें और प्रकृति की छटा देखने को मिलेगी। यहां कई टूरिस्ट प्लेस है जिसे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए बेस्ट जगह हैं - सेरोलसर झील, चैनी किला, जालोरी पास, श्रृंग ऋषि मंदिर आदि।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article