थलापति विजय कौन से धर्म को मानते हैं, ईसाई पिता और हिंदू मां की संतान की किसमें है गहरी आस्था

Thalapathy Vijay Religion: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के हालिया चुनावों में करिश्मा कर दिखाने वाले विजय किस धर्म को मानते हैं। जानें सभी धर्मों के प्रति उनकी सोच व आस्था का पूरा सच।

Thalapathy Vijay Religion: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जीवन और अब राजनीति को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी पार्टी ने तमिलनाडु के हालिया विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीत कर सभी को हैरान कर दिया है। इसी बीच उनके धर्म को लेकर कई बार मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया लेकिन विजय की साफ छवि बाकी सभी चीजों पर भारी पड़ी।

vijay kaun se dharm ko mante hain, thalapathy vijay

थलपति विजय की कौन से धर्म में है आस्था

जन्म से ईसाई, सोच में सर्वधर्म समभाव

थलापति के नाम से मशहूर विजय का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ईसाई हैं, जबकि उनकी मां शोभा चंद्रशेखर हिंदू हैं। वहीं उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम हिंदू परंपराओं से जुड़ी हैं। ऐसे में उनके जीवन में विभिन्न धर्मों की झलक साफ दिखाई देती है। (बता दें कि विजय और संगीता के अलगाव की खबरें भी जोरों पर हैं। )

End of Feed