Summer Skincare: धूप से हो गई है हाथों में जबरदस्त Tanning, यहां देखें टैन और सन बर्न दूर करने के घरेलू नुस्खे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 24, 2023, 03:04 PM IST

Home remedies for Tan Removal: गर्मियों में हाथ-पैरों में टैनिंग की दिक्कत बहुत ही परेशान करने वाली हो सकती है, जिसका समय रहते इलाज न किया गया तो टैन रिमूवल बहुत मुश्किल हो सकता है। दिन भर धूप में घूमने से ये समस्या और बढ़ सकती है, यहां देखें घर पर टैनिंग कम करने के लिए कारगर घरेलू नुस्खे।

Home remedies for Sun-Burn, Tan Removal: दिन भर धूप और गर्मी में घूमने की वजह से टैनिंग और सन बर्न होने की दिक्कत काफी परेशान करने वाली हो सकती है। वहीं अगर आपने सन स्क्रीन नहीं लगाया है या पूरे कपड़े नहीं पहने है, तो इस मौसम में टैनिंग होनी ही होनी है। अगर आपको भी इसी लापरवाही की वजह से टैनिंग या सन बर्न की शिकायत हो गई है। तो ऐसे में बाज़ार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स या महंगा टैन रिमूवल ट्रिटमेंट उल्टा पड़ सकता है। घर पर ही नेचुरल तरीके से टैन कम करने के लिए ये घरेलू नुस्खे एकदम बेस्ट हो सकते हैं। यहां देखें किचन की चीज़ों को जोड़-तोड़ कर इस्तेमाल करके आप झटपट टैनिंग कैसे कम कर सकते हैं।

Home remedies for Sun tan removal

दही

सन टैनिंग को झट से दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा काम का हो सकता है। नियमित रूप से टैनिंग वाली जगहों पर दही लगाने से कुछ ही दिनों में कालेपन की दिक्कत दूर हो सकती है। टैनिंग के साथ साथ हाथ, पैर और चेहरे पर दही लगाने से आपकी त्वचा भी बहुत मुलायम हो जाएगी। प्रोटिन, विटामिन और कैल्शियम से भरपूर दही में स्कार, एक्ने, काले धब्बे, टैनिंग, फटी स्किन ठीक करने के गुण होते हैं। डीटैनिंग के लिए आप दही का फेस मास्क बनाकर गर्दन, कंधे और चेहरे पर लगा सकते हैं।

End of Feed