लाइफस्टाइल

टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर पर ऐसे तैयार करें ये देसी फेस मास्क, जल्द दिखेगा रिजल्ट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 22, 2023, 06:19 PM IST

Face Pack for tanning: गर्मियों में तेज धूप की वजह से स्किन टैनिंग का शिकार हो जाती है। टैनिंग से बचने के लिए लोग धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से स्किन सनटैन का शिकार हो जाती है।

Image

टैनिंग दूर करे ये देसी फेस मास्क (Source:istock)

Face Pack for tanning: गर्मियों में तेज धूप की वजह से स्किन टैनिंग का शिकार हो जाती है। टैनिंग से बचने के लिए लोग धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से स्किन सनटैन का शिकार हो जाती है। सूरज की किरणें स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती है। टैनिंग की वजह से स्किन काली पड़ जाती है और साथ ही चेहरे की चमक भी खत्म हो जाती है। टैनिंग की वजह से स्किन की रंगत पर भी असर पड़ता है। टैनिंग की समस्या से बचने के लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि हर बार पर्याप्त रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको देसी फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

फेस पैक बनाने के लिए क्या क्या चाहिए

फेस पैक तैयार करने के लिए आपको

पुदीना

दही

बर्फ

मुल्तानी मिट्टी की जरूरत होगी।

कैसे बनाएं फेस पैक

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद पुदीने की पत्तियां, बर्फ, दही को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसके बाद इस मिक्सचर में मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

फेस पैक लगाने का तरीका

इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद चेहरे को पोछ कर फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इस फेक को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या तुरंत दूर होगी।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article