Fashion Fight: मम्मी गौरी को छोड़ सुहाना खान ने पहनी दीपिका पादुकोण जैसी नीली साड़ी, कॉपी किया नैना लुक - देखें किसका बेहतर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2023, 04:27 PM IST

Fashion Fight: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में आने से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। वो अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों उनका ब्लू साड़ी स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Fashion Fight: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में आने से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। वो अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों उनका ब्लू साड़ी स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। स्टाइल के मामले में सुहाना बड़ी बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को मात दे रही हैं। दरअसल सुहाना ने हाल ही में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई में शिरकत की थी जहां उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से पूरी लाइमलाइट बटोर ली। आलिया की सगाई में पहुंची सुहाना नीली रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं हाथों में मैचिंग क्लच के साथ उन्होंने इस लुक को स्टाइलअप किया था। सुहाना का ये लुक देख फैंस का कहना है कि शाहरुख की बेटी के आगे बी-टाउन की सभी एकट्रेस फीकी हैं।

suhana khan latet blue saree look

शाहरुख की लाडली का जलवा

शाहरुख खान की लाडली को अक्सर वेस्टर्न ड्रेसेस में ही स्पॉट किया जाता रहा है। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर लुक में सुहाना कहर बरपाती नज़र आती हैं। कभी टोन्ड लेग्स तो कभी पतली कमरिया फ्लॉन्ट करती नज़र आती हैं। सुहाना ने फंक्शन के लिए जो साड़ी चुनी थी वो प्लेन थी, लेकिन इसकी बॉर्डर पर जरूर मैचिंग कलर के धागों की कढ़ाई की गई थी। इसके साथ मिरर वर्क पेयर किया गया था, जो लुक में ब्लिंग एलिमेंट एड कर रहा था। शाहरुख की लाडली ने साड़ी को ट्रडिशनल तरीके से ही पहना था लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्लीट्स डाली और उन्हें पिन किया, उससे उनके कर्व्स बहुत खूबसूरती से हाइलाइट हो रहे थे।

End of Feed