Kumar Vishwas Motivational Quotes on Friendship Day 2023: भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों को लोग कुमार विश्वास (Kumar Vishwas Quotes) को जानते हैं। कुमार विश्वास देश के सबसे लोकप्रिय, महंगे कवि हैं। डॉ. कुमार विश्वास का जीवन प्रेरणादायक है। छोटे छोटे मंचों पर कविता पाठ कर आज वह लंदन के भारतीय दूतावास तक में कविता पाठ करते हैं। आज वह एक कवि सम्मेलन में जाने के 10 लाख रुपये के आसपास चार्ज करते हैं। हिंदी भाषा के कवि डॉ. कुमार विश्वास के विचार और शायरी युवाओं के लिए मोटिवेशन का काम करती हैं। आज हम आपके लिए उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स (Kumar Vishwas Motivational Quotes) आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
कुमार विश्वास मोटिवेशनल कोट्स (Kumar Vishwas Motivational Quotes)
वो जो खुद में से कम निकलते हैं,
उनके ज़हनों में बम निकलते हैं,
आप में कौन-कौन रहता है,
हम में तो सिर्फ हम निकलते हैं…
अंधेरे से लड़ने का मन बना लिया जाए तो एक जुगनू ही काफी है।
स्वंय को प्रकाशमान बनाना स्वंय के हाथ में है।
स्वार्थी होना जरूरी है पर अपने लिए।
Kumar Vishwas Inspirational Quotes
''मेरे लहज़े में जी हुजूर न था, इससे ज़्यादा मेरा कसूर न था।''
उम्मीदें हमेशा बड़ी रखनी चाहिए, पर उनमे लालच नहीं होना चाहिए।
कुछ लोग बड़े दिखते हैं, पर होते नहीं।
Kumar Vishwas Quotes Quotes
''जब भी मुँह ढंक लेता हूँ तेरे जुल्फों की छाँव में कितने गीत उतर आते है मेरे मन के घाओ में।''
''मैं तो झोंका हूं हवाओं का उड़ा ले जाऊंगा, जागती रहना तुझे तुझसे चुरा ले जाऊंगा।''
युद्ध में गुणगान उसका होता है जो स्वंय के दम पर युद्ध लड़ता है, इसमें फर्क नहीं पड़ता की वह हारता है या जीतता।
