Subhas Chandra Bose Motivational Quotes in Hindi: हर हाथ में मिलेगी सफलता, अगर गांठ बांध ली सुभाष चंद्र बोस की ये बातें, यहां पढ़ें उनके प्रेरणादायक विचार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 19, 2025, 12:33 PM IST

Subhas Chandra Bose Motivational Quotes in Hindi: सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे। 1939 में, उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया और फॉरवर्ड ब्लॉक नामक एक नई पार्टी की स्थापना की। इसके बाद, उन्होंने ब्रिटिश सरकार को भारत से बाहर निकालने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाना शुरू किया। उन्होंने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा!' और 'जय हिंद!' जैसे प्रेरणादायक नारे दिए, जो आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। यहां पढ़ें सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायक विचार।

Subhas Chandra Bose Motivational Quotes in Hindi: सुभाष चंद्र बोस भारत के एक महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें "नेताजी" के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती था। जानकीनाथ बोस एक मशहूर वकील थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उन्होंने "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" और "जय हिन्द" जैसे प्रसिद्ध नारे दिए, जो आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।

सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायक विचार (Image: X)

उन्होंने 1938 और 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, लेकिन बाद में वैचारिक मतभेदों के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और 1939 में फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। उन्होंने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था। उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यहां उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपके अंदर जोश भर देंगे। यहां पढ़ें सुभाष चंद्र बोस के मोटिवेशनल कोट्स।

End of Feed