रोज की मेहनत से मजबूत होगा रिश्ता, सोनाली बेंद्रे से जानिए सफल शादी का नुस्खा, भूलकर भी ना करें ये गलती

Sonali Bendre Relationship Tips: अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे मानती हैं कि शादी को कामयाब बनाने के लिए पति-पत्नी दोनों को रोजाना अपने रिश्ते पर ध्यान देना चाहिए। इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि रिश्ता तभी मजबूत रहता है जब दोनों मिलकर इसको सहेजते हैं।

Sonali Bendre Relationship Tips for Happy Marriage: सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर गोल्डी बहल से शादी की है। दोनों की शादी को 20 साल से ज्यादा समय हो गया है। सोनाली ने हाल ही में सफल और खुशहाल शादी का राज बताया है। सोनाली बेंद्रे ने बताया है कि किन बातों का ध्यान रखकर कपल्स अपनी शादी को मजबूत और प्यार भरा बनाए रख सकते हैं।

Friendship Day (1)

सोनाली बेंद्रे से सीखें शादी को सफल बनाने का तरीका (Photos: Sonali Bendre Instagram)

सोनाली बेंद्रे ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सफल शादी के सीक्रेट्स शेयर किये। पहले तो सोनाली से पूछा गया कि रिलेशनशिप को लेकर वो आज के यंग कपल्स को क्या सलाह देना चाहेंगी? इसके जवाब में सोनाली ने कहा - "आज के यंग कपल्स को सलाह देना मुश्किल है, क्योंकि वे मानते हैं कि उन्हें सब कुछ पहले से पता है। उनके पास इंटरनेट है। गूगल और चैट जीपीटी जैसे टूल्स हैं, जो हर सवाल का जवाब फौरन दे देते हैं। इसलिए वे किसी की भी सलाह को गंभीरता से नहीं लेते, और उन्हें सलाह देने की कोशिश करने वाले अक्सर नाकाम हो जाते हैं।"

End of Feed