45 की उम्र में भी Shahid Kapoor कैसे बने हुए हैं चॉकलेट बॉय, टीनएजर जैसा यंग दिखने के लिए लेते हैं ऐसी डाइट

Shahid Kapoor Diet: क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर 45 की उम्र में भी शाहिद कपूर की फिटनेस और यंग लुक्स का राज क्या है। हाल ही में उनकी न्यूट्रिशनिस्ट बताया है शाहिद कपूर क्या खाते हैं और कैसे रखते हैं खुद को फिट।

Shahid Kapoor Diet: बॉलीवुड में जब भी फिट और यंग दिखने वाले सितारों की बात होती है, तो शाहिद कपूर का नाम जरूर लिया जाता है। उम्र 45 के करीब पहुंचने के बाद भी उनकी फिटनेस, चमकता चेहरा और एनर्जी देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कई बार तो उन्हें देखकर लगता ही नहीं कि वे दो बच्चों के पिता हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर शाहिद खुद को इतना फिट और यंग कैसे रखते हैं? हाल ही में उनकी न्यूट्रिशनिस्ट निकोल केडिया (Nicole Kedia) ने उनकी डाइट से जुड़ी कुछ खास बातें बताई हैं। दिलचस्प बात यह है कि शाहिद किसी जादुई फॉर्मूले पर नहीं, बल्कि अच्छी खानपान की आदतों और अनुशासित जीवनशैली पर भरोसा करते हैं।

Shahid Kapoor Diet Plan Fitness Secret

शाहिद कपूर 45 की उम्र में भी कैसे जवानों को फेल करते हैं, उनकी न्यूट्रिशनिस्ट ने खोला राज

दिन की शुरुआत एक हेल्दी ड्रिंक से करते हैं

निकोल केडिया के अनुसार शाहिद कपूर सुबह उठते ही चिया सीड्स वाला पानी पीते हैं। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और दिन की शुरुआत ताजगी के साथ करने में मदद करता है। गर्मी हो या सर्दी, शरीर को पर्याप्त पानी मिलना बहुत जरूरी होता है और शाहिद इस बात का खास ध्यान रखते हैं।

End of Feed