इस सावन व्रत में बनाएं समा के चावल का चीला, काम आसान कर देगी Kabita's Kitchen की ये रेसिपी

इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें समा के चावल, कच्चे आलू और मूंगफली का ऐसा मेल है, जो स्वाद के साथ-साथ अच्छी टेक्सचर भी देता है।

सावन का महीना चल रहा है। बहुत से लोग सावन के सोमवार का व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो, पेट भी भर दे और बनाने में ज्यादा समय भी न लगे। अगर आप भी हर बार साबूदाना खिचड़ी या आलू की टिक्की बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार समा के चावल और कच्चे आलू से बना क्रिस्पी चीला ट्राई कर सकते हैं।

Kabita Kitchen

सावन के व्रत में बनाएं समा के चावल का चीला (Photo: Kabita's Kitchen Youtube)

इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें समा के चावल, कच्चे आलू और मूंगफली का ऐसा मेल है, जो स्वाद के साथ-साथ अच्छी टेक्सचर भी देता है। ऊपर से धनिया और मूंगफली की व्रत वाली चटनी इसका स्वाद और बढ़ा देती है। फूड ब्लॉगर कबिता सिंह ने इसकी रेसिपी अपने यू ट्यूब चैनल Kabita's Kitchen पर शेयर की है।

End of Feed