Recipe in Hindi Sama Chawal Dosa kaise banaye (समा चावल डोसा रेसिपी): सावन का महीना बस शुरू होने ही वाला है, इस साल शिव सिद्ध सावन मास 4 जुलाई से आरंभ होने वाला है। ऐसे में पूरे श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ और उनके परिवार का पूजन किया जाता है। सावन में नियम अनुसार व्रत रखने का अत्यधिक महत्व होता है। अगर आप भी सावन या सोमवार के दिन व्रत रखते हैं, और उपवास के लिए कोई लजीज सी डिश बनाने की इच्छा होती है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सब खा लें। तो ऐसे में डोसा बनाना बेस्ट हो सकता है, यहां देखें व्रत स्पेशल समा के चावल से डोसा बनाने की आसान विधि।
Sawan 2023 date vrat recipe in hindi sama chawal dosa recipe dosa kaise banta hai
ये भी पढ़ें : प्रेमानंद जी महाराज के मोटिवेशनल कोट्स
डोसा बनाने की रेसिपी, Dosa Kaise banate hai dosa recipe in Hindi
घर पर ही व्रत वाला लजीज डोसा बनाने के लिए आपको बताई गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा। समा के चावल वाला डोसा बनाने में आपको कुल 45 मिनट तक का समय लग सकता है।
सामग्री
- डोसा के घोल के लिए
2 चम्मच साबूदाना
1 चम्मच शक्कर
सेंधा नमक
तेल
- डोसा की फिलिंग के लिए
2 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
2 चम्मच कटा हुआ धनिया
डोसा बनाने की विधि
- व्रत में स्वादिष्ट डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आपको समा के चावल, साबूदाना एक साथ मिलाकर उन्हें अच्छे से पीस लेना है। ताकि बारिक पाउडर सा बन जाए।
- चावल और साबूदाने के इस पाउडर को लेकर एक बाउल में डाल दें और फिर उसमें शक्कर, नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब पाउडर में पानी मिलाएं, अंदाजन 2 कप पानी डालना सही रहेगा। पानी वाला घोल बनाने के बाद 5 मिनट के लिए घोल को रख दें।
- अब डोसा का मसाला बनाने के लिए आपको अदरक, हरी मिर्च और हरे धनिए को बारिक बारिक काट लेना है।
- डोसा बनाने के लिए अब आपको पैन गर्म कर लेना है और तेल डालकर अपना डोसा का बैटर डालकर बढ़िया सा डोसा बना लेना है।
- आप डोसा में अपनी पसंद की फिलिंग भी भर सकते हैं, ऐसे मसाला डोसा बनाएंगे तो भी बढ़िया रहेगा।
