लाइफस्टाइल

नहाने के पानी में नमक डालने से क्या होता है? नहाने के पानी में कौन सा नमक डालना चाहिए

Salt Water Bath: मक वाला पानी त्वचा की सफाई में मदद करता है और शरीर से पसीना व गंदगी हटाने में असरदार माना जाता है।

Image

क्या नमक डालकर नहाने से शरीर को सच में फायदा मिलता है?

Salt Water Bath: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। बेतहाशा गर्मी से बचने के लिए लोग दिन में कई-कई बार नहा रहे हैं। नहाने से राहत मिले इसके लिए कुछ लोग तो पानी में बर्फ डालकर भी नहाते है। दरअसल टंकी का पानी इतना गरम हो जाता है कि नहाने का पता ही नहीं चलता। कुछ लोग पानी में नमक डालकर नहाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो ऐसा क्यों करते हैं? आइए जानते हैं:

नहाने के पानी में नमक डालने से क्या होता है?

नहाने के पानी में नमक मिलाने से शरीर को हल्का और तरोताजा महसूस हो सकता है। नमक वाला पानी त्वचा की सफाई में मदद करता है और शरीर से पसीना व गंदगी हटाने में असरदार माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि इससे शरीर की थकान कम होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। हालांकि बहुत ज्यादा नमक इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी भी हो सकती है।

नहाने के पानी में कौन सा नमक डालना चाहिए?

नहाने के पानी में आमतौर पर सेंधा नमक, समुद्री नमक या एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल किया जाता है। सेंधा नमक को सबसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें कई प्राकृतिक मिनरल्स पाए जाते हैं। एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है। समुद्री नमक भी त्वचा की सफाई और रिलैक्सेशन के लिए उपयोग किया जाता है। साधारण खाने वाला नमक भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उसमें मौजूद आयोडीन और रसायन त्वचा को रूखा बना सकते हैं। हमेशा गुनगुने पानी में सीमित मात्रा में नमक मिलाना चाहिए ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।

अगर मैं रोज नमक से नहाऊं तो क्या होगा?

रोज नमक वाले पानी से नहाने पर शुरुआत में शरीर फ्रेश और हल्का महसूस कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल बहुत ज्यादा नमक स्किन की प्राकृतिक नमी को कम करता है। इससे ड्रायनेस, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें रोज नमक से नहाने से बचना चाहिए। हफ्ते में एक या दो बार नमक वाले पानी से स्नान ठीक है। अगर त्वचा पर कट, घाव या एलर्जी हो तो नमक वाला पानी ना इस्तेमाल करें।

पानी में नमक डालकर नहाने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

जैसा कि हमने ऊपर बताया नमक वाले पानी से नहाने के कई फायदे होते हैं। इससे शरीर की थकान कम होती है, त्वचा साफ होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। कई लोग इसे तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए भी उपयोग करते हैं।

वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। ज्यादा नमक त्वचा को रूखा बना सकता है और सेंसिटिव स्किन वालों में खुजली या जलन बढ़ा सकता है। आंखों या खुले घाव पर नमक वाला पानी लगने से परेशानी हो सकती है। इसलिए नमक से नहाना सीमित मात्रा में और जरूरत के हिसाब से करना चाहिए, ताकि फायदे मिलें और नुकसान से बचा जा सके।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article