रूठे दोस्त को मनाने वाली शायरी (how to wish friendship day to angry friend in Hindi): अगर कोई अपना नाराज हो तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसा ही कुछ फ्रेंडशिप डे के साथ भी है। अगर कोई प्यारा दोस्त ही रूठा हो या नाराज हो तो फ्रेंडशिप डे या किसी भी मौके, इवेंट में मजा नहीं आएगा। उसमें वो जोश और उमंग रहेगी ही नहीं। ऐसे में यहां दिल को छू लेने वाली रूठे दोस्त को मनाने वाली शायरी दी गई हैं। इसे पढ़कर आपका रूठा हुआ नाराज दोस्त आपके पास दौड़ा चला आएगा।
रूठे दोस्त को मनाने वाली शायरी (Pic: Canva)
रूठे दोस्त को मनाने वाली शायरी
1. रूठ कर हमसे यूं दूरियां न बढ़ा,
तेरे बिना ये दोस्ती अधूरी सी लगे।
चल एक नई शुरुआत करें फिर से,
तेरी हंसी के बिना हर खुशी अधूरी लगे।
वापस आ जा मेरे दोस्त!
2. दोस्ती में न कोई दिन देखा जाता है,
न ही कोई वक्त चुना जाता है।
जब भी तू रूठ जाए यार,
दिल से तुझे मनाया जाता है।
अब मान भी जा यार !
3. हर बात पर रूठना तेरा अंदाज है,
मगर तेरे बिना दिल कितना नाराज है।
चल छोड़ ये गलतफहमियां सारी,
फिर से दोस्ती करें, पुराने दिनों की तरह प्यारी।
मिस यू माय फ्रेंड!
4. तेरी खामोशी बहुत कुछ कहती है,
तेरी दूरी हर खुशी को बहा ले जाती है।
माना गलती हमारी रही होगी यार,
पर यारों में दूरी अच्छी नहीं लगती बार-बार।
चल अब माफ भी कर दे मेरे यार!
5. गिला शिकवा भुला दो सारे,
चलो फिर से दोस्ती के गीत गाएं प्यारे।
तेरे बिना ये दिल उदास रहता है,
तू माने तो हर लम्हा खास रहता है।
यू आर माय बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर!
6. तेरे खामोश लबों से डर लगता है,
तेरे बिना हर पल अधूरा लगता है।
माना गलती हुई हमसे कभी,
मगर दोस्ती से बड़ा कोई रिश्ता नहीं।
इस बार के लिए सॉरी !
7. नाराज क्यों है तू इतना, बता तो सही,
हमने तो दोस्ती की थी, कोई खता तो नहीं।
चल छोड़ गिले शिकवे सब,
फिर से वो हंसी, वो साथ अपना बना लें अभी।
यू आर माय बेस्ट फ्रेंड!
अपने रूठे दोस्त को तुरंत भेजें ये शायरी और वापस से हो जाएगी प्यारी ये दोस्ती। हमारी ओर से आपको बेस्ट ऑफ लक!
