Universal Health Coverage Day: जानिए क्यों मनाया जाता है यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे और क्या है इसकी थीम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 01:32 PM IST

Universal Health Coverage Day: हर साल 12 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस मनाया जाता है। इसका मतलब हर व्यक्ति के लिए वित्तीय कठिनाई का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हैं। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के साथ मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों को स्थापित करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 दिसंबर को मनाया जाता है यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे
  • बिल्ड द वर्ल्ड वी वांट: ए हेल्दी फ्यूचर फॉर ऑल" है इस बार का थीम
  • यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) लोगों को गरीबी से बाहर निकालता है

Universal Health Coverage Day: हर साल पूरे विश्‍व में 12 दिसंबर को इंटरनेशनल यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे (International Universal Health Coverage Day 2022) यानी अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में कहीं भी हर व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। साथ ही सभी देशों में मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों को स्थापित करने के साथ स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी इसका लक्ष्‍य है। क्‍या आप जानते हैं कि सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज का क्या अर्थ होता है? इसका आसान सा मतलब है कि प्रत्येक व्यक्ति को बगैर वित्तीय कठिनाईयों के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्‍ध कराना। यहां हम आपको इस दिवस के महत्व के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

universal health coverage day.

जानें क्‍यो मनाते हैं यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे, क्‍या है इसका महत्‍व

इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पूरे विश्व में हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण सस्ती स्वास्थ्य से संबंधित सेवा देना है। हालही में हुए एक बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभी सदस्य देश सतत विकास लक्ष्य के एक हिस्से के तौर पर वर्ष 2030 तक इंटरनेशनल यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे की कवरेज को प्राप्त करने के लिए सहमत हुए हैं। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) लोगों को गरीबी से बाहर निकालता है, परिवारों और समुदायों की भलाई को बढ़ावा देता है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों को बचाने के साथ सभी को स्वास्थ्य की ओर ले जाने की कोशिश करता है।

End of Feed