Ram Mandir Prasad: घर पर 15 मिनट में तैयार हो जाएंगे भगवान राम के प्रिय भोग, देखें आसान विधि

Ram Mandir Prasad Recipe: राम जी के अयोध्या आगमन की खुशी में घर पर प्रभु श्रीराम की पसंद का भोजन बनाना तो बनता है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी भगवान राम के लिए खास लड्डू, हलवा तो खीर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यहां देखें राम जी भोग रेसिपी, राम जी को क्या खाना पसंद है, राम मंदिर अयोध्या प्रसाद

Ram Mandir Prasad Recipe (राम जी को क्या पसंद है): राम लला के अयोध्या आगमन की खुशियां हर सनातनी राम भक्त के मन में उमड़ रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम नाम के दीप जलाने के साथ साथ राम जी को उनकी पसंद का भोग लगाना भी बनता है। बता दें कि राम जी को खाने में स्वादिष्ट खीर, हलवा, मोतीचूर के लड्डू, कलाकंद, बर्फी, केसर भात बहुत प्रिय हैं। ऐसे में राम मंदिर की प्रसाद जैसे ही अपने घर प्रधार रहे भगवान श्रीराम को परोसने के लिए यहां देखें राम जी को क्या पसंद है, राम मंदिर प्रसाद, राम जी को क्या भोग लगाएं। देखें राम जी प्रिय भोग की आसान रेसिपी इन हिंदी

Ram Mandir Prasad, ram mandir ayodhya bhog, ram ji bhog recipe

Ram mandir prasad kheer laddu gulab jamun kaise banaye recipe in hindi

मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि, Motichoor Laddu Recipe in hindi

सामग्री

2 कप बेसन

2 कप जैतून का तेल

2 चुटकी बेकिंग सोडा

1 चम्मच हरी इलायची

आधा चम्मच फुड कलरिंग

मोतीचूर लड्डू रेसिपी

बहुत ही स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले बूंदी का घोल बनाना होगा, जिसके लिए सबसे पहले एक बड़ा करोटा और फिर उसमें 2 कप बेसन डाल लें और हल्का सा फुड कलर ड़ालकर बढ़िया तरीके से घोल लें। फिर उसमें थोड़ा सा पानी और बेकिंग सोडा भी मिला लें। एक बार जब आपकी बूंदी का बैटर तैयार हो जाए फिर बूंदी को फ्राइंग पैन में जैतून का तेल गर्म करें और फिर बैटर को छलनी से तेल में तल लें। धीमी आंच पर अच्छे से बूंदी तल लें अब आपको लड्डू की चाश्नी बनानी है, जिसके लिए एक पैन में पानी और शक्कर डाले और उसे अच्छे से उबलने दें। चाश्नी तैयार होने पर उसमें इलायची पाउडर भी डाल दें और फिर इसी में बूंदी भी डाल लें। दोनों को अच्छे से मिक्स होने दें और ठंडी होने के बाद ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर लड्डू के आकार में गोल गोल बना लें।

End of Feed