Psychology: कैसे होते हैं सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट ना करने वाले लोग?

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसे लोग अपने जीवन को दूसरों के सामने साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करते। इसका मतलब यह नहीं कि वे असामाजिक हैं, वे अपनी उपलब्धियों को चुपचाप जीना पसंद करते हैं।

आज सोशल मीडिया लगभग हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। कुछ लोग तो अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी चीजें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सोशल मीडिया पर मौजूद तो रहते हैं, मगर शायद ही कभी कुछ पोस्ट करते हैं। ऐसे लोगों को देखकर अकसर सवाल उठता है कि आखिर क्या होती है इनकी सोच। मनोविज्ञान इस बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताता है।

Psychology

क्या इंट्रोवर्ट होते हैं सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट ना करने वाले लोग (AI Image)

कैसे होते हैं सोशल पोस्ट ना करने वाले लोग

जो लोग सोशल मीडिया पर कम या बिल्कुल पोस्ट नहीं करते, वे अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा महत्व देते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं होता कि उनकी हर गतिविधि सार्वजनिक रूप से दिखाई दे। ऐसे लोग अपने खास पलों को इंटरनेट की बजाय अपने करीबी दोस्तों और परिवार संग शेयर करना पसंद करते हैं।

End of Feed