लाइफस्टाइल

Litchi for weight loss: लीची खाकर कम हो सकता है मोटापा, डायटीशियन ने बताई सीक्रेट ट्रिक, बस रोज इतनी मात्रा में खाएं

Litchi for weight loss: फिट रहने की कोशिश करने वाले लोग गर्मियों में एक सवाल अक्सर पूछते हैं, कि इस दौरान लीची खानी चाहिए या नहीं, लीची खाने से वजन कम होता है या बढ़ता है? चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं लीची खाकर वेट लॉस कैसे कर सकते हैं।

Image

एक्सपर्ट से जानिए लीची खाकर कैसे कम करें मोटापा

Litchi for weight loss: शायद ही कोई हो सकता है जिसे गर्मियों में मिलने वाली रसीली और मीठी लीची खाना पसंद न हो। लेकिन वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग अक्सर इसे खाने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि मीठा फल होने की वजह से लीची वजन बढ़ा सकती है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक, सही मात्रा में खाई गई लीची वजन घटाने में मदद कर सकती है। इतना ही नहीं, यह पेट की जिद्दी चर्बी कम करने, शरीर को ऊर्जा देने और गर्मियों में सेहत को बेहतर बनाए रखने में भी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि इसके लिए इसे सही तरीके से और सही मात्रा में खाना जरूरी है।

क्या सच में वजन घटाने में मदद करती है लीची

डॉ. शिखा सिंह बताती हैं कि लीची में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। खासकर पेट के आसपास जमा फैट को कम करने में यह फल सहायक माना जाता है। यही वजह है कि अब कई लोग वेट लॉस डाइट में भी लीची को शामिल कर रहे हैं।

कम कैलोरी होने की वजह से है फायदेमंद

आपने अक्सर देखा होगा कि वजन कम करने के लिए लोग सबसे पहले कम कैलोरी वाले खाने की तलाश करते हैं। लीची इस मामले में एक अच्छा विकल्प हो सकती है। लगभग 100 ग्राम लीची में सिर्फ 66 कैलोरी (litchi calories) होती हैं। इसलिए अगर आप सीमित मात्रा में इसे खाते हैं, तो इसका स्वाद भी मिलेगा और वजन बढ़ने की चिंता भी कम रहेगी।

डायबिटीज वाले लोग भी खा सकते हैं

अक्सर लोग सोचते हैं कि मीठी होने की वजह से लीची डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं होगी। लेकिन डॉ. शिखा सिंह के अनुसार, अगर डॉक्टर ने कोई खास मनाही न की हो तो सीमित मात्रा में लीची का सेवन किया जा सकता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

दिल, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए भी अच्छी

बता दें कि लीची सिर्फ वजन घटाने तक ही सीमित नहीं है। इसमें विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा को स्वस्थ रखने में भी सहायक हो सकती है। लीची में मौजूद कुछ पोषक तत्व दिल की सेहत को भी फायदा पहुंचा सकते हैं।

वेट लॉस के लिए रोज कितनी लीची खाना सही रहेगा

एक्सपर्ट का मानना है कि फायदा तभी मिलता है जब किसी भी चीज को सही मात्रा में खाया जाए। डॉ. शिखा सिंह की सलाह है कि एक दिन में करीब 100 ग्राम लीची खाना पर्याप्त है। जरूरत से ज्यादा लीची खाने से शरीर में अतिरिक्त शुगर और कैलोरी पहुंच सकती है। इसलिए स्वाद का आनंद लें, लेकिन मात्रा का भी ध्यान रखें।

गांठ बांध लें डॉक्टर की सलाह

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लीची को दुश्मन समझकर अपनी प्लेट से बाहर न करें। सही मात्रा में खाई गई लीची आपकी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बन सकती है। यह गर्मियों में शरीर को ताजगी देने के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी देती है। बस ध्यान रखें कि किसी भी फल का फायदा तभी मिलता है जब उसे संतुलित मात्रा में खाया जाए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article