Cockroach Removal Hacks: घर में कॉकरोच से अगर आप परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। रसोई, बाथरूम, स्टोर रूम और नमी वाली जगहों पर कॉकरोच आसानी से पनप जाता है जो सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलाते, बल्कि कई तरह के बैक्टीरिया और संक्रमण का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में इन्हें घर से दूर रखने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन, अगर आप केमिकल वाले स्प्रे के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं तो कपूर एक अच्छा घरेलू विकल्प साबित हो सकता है। कपूर से कॉकरोच कैसे भगाएं इसे यहां डिटेल में समझाया गया है।
कपूर से कॉकरोच भगाने के बेहतरीन तरीके
सबसे पहले आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि कपूर की तेज गंध कॉकरोचों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती, इसलिए वे उन जगहों से दूर रहने लगते हैं जहां कपूर रखा जाता है।
कपूर और पानी का स्प्रे: ये आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एक स्प्रे बोतल में पानी लें और उसमें कपूर की कुछ गोलियां डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब किचन के कोनों, सिंक, और जहां-जहां आपको कॉकरोच के आने का शक हो वहां स्पे करें।
पानी में कपूर मिलाकर पोछा लगाएं: पानी की बाल्टी में थोड़ा कपूर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद उसी पानी से घर में पोछा लगाएं। इससे घर से कॉकरोचों को दूर रखने में मदद मिल सकती है।
कपूर का पाउडर बनाकर करें इस्तेमाल: जहां कॉकरोच अक्सर दिखाई देते हैं वहां कपूर को पीसकर उसका पाउडर छिड़क दें। घर के छोटे-छोटे कोनों और दरारों जहां अक्सर कॉकरोच छिपे होते हैं वहां भी ये उपाय कारगर साबित हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: घर की रसोई में छिपे 10 'फूड सेफ्टी ट्रैप', जिन पर किसी का ध्यान नहीं जाता, बढ़ा सकते हैं बीमारी का खतरा
कपूर की गोलियां कोनों में रखें: आपके घर में जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं सबसे पहले उन जगहों की पहचान करें। ज्यादातर सिंक के नीचे, गैस चूल्हे के आसपास, अलमारी के पीछे या बाथरूम के कोनों में कॉकरोचों का अड्डा होता है। इन जगहों पर कपूर की कुछ गोलियां रख दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: कैसा होता है कॉकरोच के काटने का निशान, क्या कॉकरोच का काटना जहरीला होता है और रात में ज्यादा काटते हैं
बता दें कि सिर्फ कपूर का इस्तेमाल करने से ही पूरी समस्या जड़ से खत्म नहीं होती। घर की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। इसके अलावा कुछ बातें जैसे- रात में जूठे बर्तन सिंक में ना छोड़ें, खाने-पीने की चीजों को खुला ना रखें, कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करें, पानी के रिसाव वाली जगहों को ठीक करवाएं, रसोई और बाथरूम की नियमित सफाई करें। ऐसा करके काफी हद तक कॉकरोच से बचा जा सकता है।
