लाइफस्टाइल

Promise Shayari: 'वो जो हम में तुम में करार था..', पढ़ें वादे पर 20 रोमांटिक शेर, देखें वादा शायरी 2 लाइन

Promise Shayari (वादे पर शायरी): जीवन में कई रिश्ते वादों के सहारे चलते हैं फिर चाहे वह दोस्ती का हो, प्यार का हो या फिर परिवार का। हम खुद से भी बहुत से वादे करते हैं। खुद से किये वादे हमें बेहतर इंसान बनने की दिशा देता है। इश्क में भी वादों का बहुत अहमियत है। तो आइए आज प्रॉमिस डे (Promise Day 2026) पर पढ़ते हैं वादे पर लिखे कुछ रोमांटिक शेर:

Image

वादे पर शायरी (Photo: iStock)

Shayari on Promise (वादा शायरी): आज वेलेंटाइन वीक का प्रॉमिस डे है। आज के दिन प्यार करने वाले एक दूसरे से वादा करते हैं और कोशिश करते हैं कि उसे हमेशा निभाया जाए। दरअसल कोई भी वादा बस करने भर के लिए नहीं होते, वे भरोसे की नींव होते हैं। जब कोई वादा किया जाता है, तो उसमें उम्मीद, विश्वास और जिम्मेदारी छिपी होती है।

एक सच्चा वादा रिश्तों को मजबूत करता है, क्योंकि वह यह एहसास दिलाता है कि कोई हमारे साथ खड़ा है। लेकिन वादा करना जितना आसान है, निभाना उतना ही कठिन। इसलिए समझदार लोग वही वादा करते हैं जिसे निभाने की हिम्मत और इरादा दोनों हो। इसी वादे पर बहुत से शायरों ने कई बेहतरीन शेर लिखे हैं। आइए पढ़ते हैं वादे पर शायरी हिंदी में:

1. आदतन तुम ने कर दिए वादे

आदतन हम ने एतिबार किया

- गुलजार

2. वो करेंगे वस्ल का वादा वफ़ा

रंग गहरे हैं हमारी शाम के

- मुज़्तर ख़ैराबादी

3. जानते थे दोनों हम उस को निभा सकते नहीं

उस ने वादा कर लिया मैं ने भी वादा कर लिया

- मुनीर नियाज़ी

4. बे-उज़्र वो कर लेते हैं वादा ये समझ कर

ये अहल-ए-मुरव्वत हैं तक़ाज़ा न करेंगे

- मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

5. फ़रेब-ए-अहद-ए-मोहब्बत की सादगी की क़सम

वो झूट बोल कि सच को भी प्यार आ जाए

- फ़िराक़ गोरखपुरी

6. तिरी तस्वीर तो वा'दे के दिन खिंचने के क़ाबिल है

कि शर्माई हुई आँखें हैं घबराया हुआ दिल है

- नज़ीर इलाहाबादी

7. मुझे है ए'तिबार-ए-वादा लेकिन

तुम्हें ख़ुद ए'तिबार आए न आए

- अख़्तर शीरानी

8. अब तो कर डालिए वफ़ा उस को

वो जो वादा उधार रहता है

- इब्न-ए-मुफ़्ती

9. आज देखा है उसे ऐसी मोहब्बत से 'अता'

वो यही भूल गया उस को कहीं जाना था

अहमद अता

10. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

वही यानी वादा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

- मोमिन ख़ां मोमिन

11. सुबूत है ये मोहब्बत की सादा-लौही का

जब उस ने वादा किया हम ने ए'तिबार किया

- जोश मलीहाबादी

12. यूं मोहब्बत से न दे मेरी मोहब्बत का जवाब

ये सज़ा सख़्त है थोड़ी सी रिआ'यत कर दे

- ज़फ़र इक़बाल

3. उम्मीद तो बंध जाती तस्कीन तो हो जाती

वा'दा न वफ़ा करते वा'दा तो किया होता

- चराग हसन हसरत

14. मैं भी हैरान हूँ ऐ 'दाग' कि ये बात है क्या

वादा वो करते हैं आता है तबस्सुम मुझ को

- दाग़ देहलवी

15. उस के वादों से इतना तो साबित हुआ उस को थोड़ा सा पास-ए-तअल्लुक़ तो है

ये अलग बात है वो है वादा-शिकन ये भी कुछ कम नहीं उस ने वादे किए

- आमिर उस्मानी

16. मैं एक एक तमन्ना से पूछ बैठा हूं

मुझे यक़ीं नहीं आता कि मेरा सब है तू

- अंजुम सलीमी

17. कोई वादा वो कर जो पूरा हो

कोई सिक्का वो दे कि जारी हो

- जमीलुद्दीन आली

18. तू निगाहों से पिलाने का जो वादा कर ले

फेंक दूँगा ये सुराही ये भरा जाम अभी

- शमीम किरतपुरी

19. यूंही वादा करो यक़ीं हो जाए

क्यूं क़सम लूं क़सम के क्या मअनी

- सख़ी लख़नवी

20. इक क़यामत है आप का वादा

चलिए ये भी अज़ाब हो जाए

- अब्दुल मन्नान तरज़ी

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article