विंबलडन 2026 के रॉयल बॉक्स में पहुंचीं प्रियंका का लुक बेहद सिंपल, एलिगेंट और स्टाइलिश नजर आया। उन्होंने न भारी ज्वेलरी पहनी, न ही बहुत ज्यादा मेकअप किया। ऑफ-व्हाइट रंग की शर्ट ड्रेस, सिर पर बंधा मैचिंग बंडाना और ब्लैक कैट-आई सनग्लासेस ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया।
तस्वीरों में उनका अंदाज ऐसा लग रहा है, जिसे इन दिनों में आप भी आसानी से अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। अगर आपको भी बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश दिखना पसंद है, तो प्रियंका का यह लुक कई फैशन आइडिया दे सकता है।
ऑफ-व्हाइट शर्ट ड्रेस ने जीता दिल
प्रियंका ने हल्के ऑफ-व्हाइट रंग की शर्ट ड्रेस पहनी है। ड्रेस में कॉलर, फ्रंट बटन और कमर पर बेल्ट दी गई है, जिससे उनका लुक साफ-सुथरा और बैलेंस्ड दिखाई दे रहा है। फुल-फ्लेयर स्कर्ट स्टाइल इस आउटफिट को और भी क्लासिक बना रहा है। पीसी की ड्रेस पर बहुत ही लाइट मगर सुंदर फ्लोरल प्रिंट भी था, जो काफी सुंदर नजर आया।
हेड स्कार्फ बना पूरे लुक का हीरो
इस लुक की सबसे खास बात उनके सिर पर बंधा मैचिंग स्कार्फ या बंडाना है। स्कार्फ ने पूरे आउटफिट को विंटेज और रॉयल टच दिया। आजकल हेड स्कार्फ फिर से फैशन में लौट आया है और प्रियंका ने इसे बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है।
ब्लैक सनग्लासेस से आया स्मार्ट लुक
प्रियंका ने छोटे कैट-आई ब्लैक सनग्लासेस पहने, जो उनके चेहरे पर खूब जंच रहे हैं। इन शेड्स ने सिंपल आउटफिट में भी मॉडर्न और स्मार्ट लुक जोड़ दिया। आउटडोर इवेंट्स के लिए इस तरह के सनग्लासेस अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
कम ज्वेलरी, ज्यादा स्टाइल
उन्होंने सिर्फ छोटे हूप ईयररिंग्स, एक घड़ी और अपनी एंगेजमेंट रिंग पहनी। यही मिनिमल एक्सेसरीज उनके लुक को ज्यादा खूबसूरत बना रही हैं। कभी-कभी कम एक्सेसरीज भी पूरे लुक को निखार देती हैं।
मेकअप और हेयरस्टाइल भी रहे नेचुरल
प्रियंका ने हल्का मेकअप चुना। न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट बेस उनके चेहरे को फ्रेश लुक दे रहे हैं। स्कार्फ के नीचे से निकलती हल्की वेवी हेयर स्ट्रैंड्स उनके लुक को और भी सॉफ्ट और नेचुरल बना रही हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का ये वाला विदेशी लुक वाकई बहुत ही अच्छा था। इस लुक को आप भी आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। खासतौर से ड्रेस और कंट्रास्ट बंडाना भी एकदम कॉम्पलीमेंट करेगा।
