दिवाली पर करवा रहे हैं पुताई तो इन बुनियादी बातों का जरूर रखें ध्यान, सेहत को नहीं होगा नुकसान

पुताई के दौरान कमरे की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें, ताकि पेंट की गंध और केमिकल वाली हवा बाहर निकल सके। जरूरत पड़ने पर पंखे की मदद से हवा का बहाव बाहर की ओर रखें।

दिवाली आने से पहले घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम तेज हो जाता है। दीवारों पर नया रंग चढ़ते ही घर का लुक बदल जाता है। हालांकि इस दौरान इस्तेमाल होने वाले पेंट, थिनर और दूसरे केमिकल सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

Whitewash Safety Tips

दिवाली पर करवा रहे हैं पुताई तो इन बुनियादी बातों का जरूर रखें ध्यान, कहीं सेहत को न हो नुकसान (Photo: iStock)

इनकी तेज गंध से सिरदर्द, आंखों में जलन, चक्कर और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में पुताई कराते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

End of Feed