Pongal Wishes: प्यार और अपनेपन के साथ दें अपनों को शुभ पोंगल की बधाइयां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 12:27 AM IST

Pongal Wishes: चार दिन तक चलने वाला दक्षिण भारत का प्रमुख है यह त्योहार। सूर्य आराधना की जाती है पोंगल त्योहार में। उत्तर भारत में मकर संक्रांति और दक्षिण भारत में पोंगल है प्रमुख त्योहार। पहले से ही लोग भेजते हैं एक दूसरे को संदेश। प्रकृति को समर्पित हैं पोंगल के चार दिन।

KEY HIGHLIGHTS
- 15 जनवरी से है पोंगल का त्योहार- चार दिन का होता है सूर्य पूजा का त्योहार - दक्षिण भारत में महत्वपूर्ण है यह पर्व

Pongal Wishes: दक्षिण भारत का सबसे प्रमुख त्योहार पोंगल बस एक कदम और दूर है। घर-घर में तैयारियां हो चुकी हैं। आस्था, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा ये त्योहार अपने साथ उमंगें लेकर आता है। सूर्य देव को समर्पित इस पर्व को चार दिनों तक मनाया जाता है। त्योहार को लेकर शुभकामना संदेश देने के लिए सभी अपनी− अपनी ओर से तुकबंदी मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। आइये आपकी इस समस्या का हल करते हैं हम।

Pongal 2023

पोंगल पर दें अपनों को शुभकामनाएं।

सूर्य आराधना के इस पर्व को उत्तर भारत में मकर संक्रांति और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से जाना जाता है। चार दिन के इस उत्सव में पहले दिन भाेगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन माटू पोंगल और चौथे दिन कानुम पोंगल के रूप में मनाते हैं। सालभर के इस विशेष त्योहार पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना भी उतना ही विशेष होता है। यहां पढ़ें शुभकामना संदेश जो आपके पोंगल को बना देगा खास।

End of Feed