लाइफस्टाइल

पिंपल ने चेहरे को बना लिया है अपना घर, तो जान लें दाग-धब्बों के पीछे के कारण

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 4, 2025, 09:30 PM IST

बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। लेकिन अगर आपके चेहरे पर बार बार दाने निकल रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। यहां हम आपकतो बताने जा रहे हैं चेहरे पर बार बार पिंपल आने के क्या कारण हो सकते हैं।

Image

Pimples have filled your face

चेहरे पर पिंपल निकलना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं, लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है जब बार बार चेहरे पर दाने निकल जाते हैं। ये न केवल आपकी खूबसूरती में संध लागती है बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनालिटी भी बिगाड़ देती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि चेहरे पर बार बार पिंपल क्यों निकल आते हैं। पिंपल निकलने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पिंपल निकलने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

हार्मोनल बदलाव

युवावस्था में हार्मोनल बदलाव के कारण पिंपल अधिक होते हैं। महिलाओं में मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान भी हार्मोनल बदलाव के कारण पिंपल हो सकते हैं। बता दें कि हार्मोनल बदलाव की वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते जिससे चेहरे पर दाने निकल आते हैं।

अनहेल्दी खान-पान

ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से भी चेहरे पर दाने निकल आते हैं। अगर आप इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो अपने खान-पान में बदलाव करें। इसके अलावा कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी चेहरे पर दाने निकल आते हैं।

केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ज्यादातर लोग केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते, लेकिन इनमे केमिकल होता है जो पिंपल का कारण बन सकते हैं। वहीं गलत स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी चेहरे पर पिंपल निकल आते हैं।

तनाव और नींद की कमी

ज्यादा तनाव लेना और नींद की कमी भी पिंपल का कारण बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो स्ट्रेस को मैनेज करना सीखे। इसके अलावा रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article