दूसरी बार मां बन रही हैं? पहली पेरेंटिंग की इन गलतियों को दोहराने से बचें

पहली पेरेंटिंग की गलतियां याद रखने के लिए नहीं, उनसे सीखने के लिए होता है। हर बच्चा नया अनुभव लेकर आता है। इसलिए इस बार खुद पर भरोसा रखें।

शादी करना और घर बसाना भले लोगों को आसान लगे, लेकिन असली चुनौती बच्चे होने के बाद सामने आती है। इस चुनौती का नाम है पेरेंटिंग। जब कोई महिला पहली बार मां बनती है तो वह कई बार पेरेंटिंग में गलतियां करती है, नई चीजें सिखती है और अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करती है। वहीं अगर आप दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, तो आपके पास एक बड़ा फायदा है। आपके पास अनुभव है। अब जरूरत है उस अनुभव से सीखने की। ताकि इस बार सफर थोड़ा आसान और ज्यादा संतुलित हो।

Parenting Tips

दूसरी बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए पेरेंटिंग टिप्स (Photo: iStock)

हमेशा परफेक्ट बनने की कोशिश न करें

पहली बार मां बनने पर कई महिलाएं खुद पर बहुत दबाव डाल लेती हैं। उन्हें लगता है कि हर काम बिल्कुल सही होना चाहिए। अगर बच्चा रो रहा है, तो शायद उनसे कोई गलती हुई है। जबकि ऐसा नहीं है। बच्चे का रोना उसके विकास का सामान्य हिस्सा भी हो सकता है। इस बार खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें।

End of Feed