लाइफस्टाइल

Sawan 2026: इस सावन में घर में गूंजे जुड़वा बच्चों की किलतारी तो बच्चों को दें शिव-पार्वती से जुड़े ये नाम

अगर आपके घर इस सावन जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजती है, तो उनके लिए ऐसे नाम चुनें जिनमें भगवान शंकर और देवी पार्वती का अंश नजर आए।

Image

इश सावन जुड़वा बच्चों को दें ये यूनीक नाम (Photo: iStock)

सावन का महीना शुरू हो रहा है। इसे भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने देवी पार्वती की कठोर तपस्या सफल हुई थी और उन्हें भगवान शिव का साथ मिला। यही वजह है कि सावन में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए शिव और पार्वती से जुड़े नाम रखना शुभ माना जाता है।

अगर आपके घर इस सावन जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजती है, तो उनके लिए ऐसे नाम चुनें जिनमें भगवान शंकर और देवी पार्वती का अंश नजर आए:

जुड़वा बेटों के नाम

अगर घर में दो बेटे आए हैं, तो भगवान शिव के विभिन्न नामों से प्रेरित ये जोड़ियां बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं:

शिवांश – रुद्रांश

महादेव – शंकर

ईशान – शंभु

रुद्र – नीलकंठ

सोमेश – त्रिलोक

हर – महेश

आदिनाथ – कैलाश

भोलेश – शिवेंद्र

रुद्राक्ष – शिवांश

देवेश – ईशान

इन सभी नामों का संबंध भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों, गुणों और प्रतीकों से माना जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस सावन बच्चों को सिखाएं शिव के ये 3 गुण

जुड़वा बेटियों के लिए सुंदर नाम

अगर जुड़वा बेटियां हुई हैं, तो माता पार्वती के अलग-अलग नामों से प्रेरित ये नाम ठीक रहेंगे:

गौरी – उमा

पार्वी – भवानी

गिरिजा – अंबिका

अपर्णा – शिवानी

कात्यायनी – हैमा

शैलजा – पार्वती

महिका – ईशानी

गौरा – भव्या

हिमानी – गिरिजा

रुद्राणी – उमा

ये नाम सौंदर्य, शक्ति, करुणा, धैर्य और मातृत्व जैसे गुणों का प्रतीक माने जाते हैं।

अगर देना चाहें मॉडर्न टच

आजकल कई माता-पिता छोटे, स्टाइलिश और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम पसंद करते हैं। ऐसे में ये नाम भी अच्छे रहेंगे:

शिव – सती

ईश – ईशानी

ओम – ओमिका

शिवेन – पार्वी

रिवान – गौरी

आरुष – उमा

शिवित – अंबिका

विहान – भवानी

सावन में जन्मे जुड़वा बच्चों के लिए शिव-पार्वती से जुड़े ये नाम धार्मिक आस्था के साथ ही प्रेम, समर्पण, संतुलन और अटूट रिश्ते का संदेश भी देते हैं। ऐसे नाम बच्चों की पहचान को एक सुंदर सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और हर बार उनका नाम पुकारने पर सावन की पवित्रता का एहसास कराते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article