लाइफस्टाइल

Optical Illusions IQ Test: क्या आपको नजर आया इस तस्वीर में हिरण, 10 सेकंड में ढूंढने वाले माने जाएंगे Genius

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2022, 07:29 AM IST

Optical Illusions IQ Test: इस यहां एक तस्वीर दी है। देखें कि क्या आपको इसमें छिपा हिरण नजर आता है। 10 सेकंड के अंदर आपने इस खूबसूरत जानवर को ढूंढ निकाला तो हम आपको जीनियस कहेंगे।

Image

10 सेकंड में ढूंढें इस तस्वीर में हिरण

Optical Illusions IQ Test: अपनी नजर में तो हर कोई होशियार होता है। लेकिन अगर आप अपनी समझदारी और चतुराई को साबित कर दें तो कोई बात हो। अब अगर आप भी अपनी नजरें इधर उधर घुमाकर देखेंगे, तो हर चार में से एक व्यक्ति ऐसा मिलेगा ही मिलेगा जो खुद को सबसे महान तथा बुद्धिमान समझता है। अगर ये बात पढ़ते ही आपके दिमाग में किसी व्यक्ति का नाम क्लिक हुआ है, तो यही मौका है उनकी होशियारी टेस्ट करने का। अब आप सोच रहे होंगे ऐसे कैसे किया जाए, तो इसका जवाब है ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट, यानी की तस्वीरों से माध्यम से पहेली सुलझाना। इससे आपकी या आपके फ्रेंड की चतुराई तथा सजगता का अंदाजा लग जाएगा।

ऑप्टिकल इल्यूजन क्या होता है

अक्सर आपके साथ भी होता होगा कि, कोई चीज आपके बिल्कुल सामने ही मौजूद होती है, लेकिन फिर भी नजर नहीं आती। इसे ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट कहते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। जिसमें जंगल में पेड़ों के बीच छिपे एक हिरण को खोजना है।

ये है वो वायरल तस्वीर

अब अगर आपको अपना या अपने किसी दोस्त का इंटेलिजेंस टेस्ट करना है। तो उन्हें ये पहेली जरूर फॉरवर्ड करें।

मिला जवाब?

तस्वीर को ध्यान से देखने के बाद क्या आपको इस पहेली का जवाब यानी कि छिपा हुआ हिरण मिला? अगर हां तो आगे स्क्रॉल करके अपना जवाब चेक करिएगा। और अगर नहीं, और ध्यान से देखिए। चलिए हम आपको थोड़ी सी हिंट और दे देते हैं, याद रखिए कि हिरण का रंग तस्वीर में मौजूद किस चीज से मिलता जुलता है।

ये है सही जवाब के साथ तस्वीर

deer opitical illusion answer

deer opitical illusion answer

अगर आप सही जवाब दे पाए तो बधाई। वैसे आपको परखने के लिए हम ऐसी और तस्वीरें लेकर आएंगे। तो इस मजेदार खेल के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article