Obesity And Cancer: शरीर पर बढ़ता फैट सिर्फ लुक्स नहीं बिगाड़ता, 19 तरह के कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है, जानिए कैसे

Obesity And Cancer: हम में से ज्यादातर लोग मोटापे को अनदेखा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह सिर्फ शरीर पर बढ़ता फैट नहीं है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क भी है। स्टडी में सामने आया है कि मोटापे से 19 तरह के कैंसर का रिस्क बढ़ता है।

Obesity And Cancer: आजकल बढ़ता वजन और पेट की चर्बी बहुत आम बात हो गई है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ दिखने से जुड़ी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों की एक नई स्टडी बता रही है कि शरीर पर जरूरत से ज्यादा फैट सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है। नेचर मेटाबॉलिज्म (Nature Metabolism) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, मोटापा 19 तरह के कैंसर के बढ़े हुए खतरे से जुड़ा पाया गया है। इसका मतलब यह नहीं कि हर मोटे व्यक्ति को कैंसर होगा, लेकिन अगर शरीर में लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा चर्बी बनी रहती है, तो खतरा बढ़ सकता है। इसलिए वजन को सिर्फ सुंदर दिखने का मामला नहीं, बल्कि अच्छी सेहत से जोड़कर देखना जरूरी है।

Obesity And Cancer Risk

मोटापे से 19 प्रकार के कैंसर का रिस्क

शरीर में ज्यादा फैट आखिर क्यों बन जाता है खतरा

जब शरीर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है, तो उसका असर सिर्फ बाहर से नहीं दिखता, बल्कि शरीर के अंदर भी कई बदलाव शुरू हो जाते हैं। स्टडी के मुताबिक, यह अतिरिक्त फैट शरीर को लंबे समय तक अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर हमेशा स्वस्थ वजन बनाए रखने की सलाह देते हैं।

End of Feed