Beauty Tips: चिरौंजी और जायफल से जैसे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे ही इनको लगाने से आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाता है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कैसे, लेकिन आप इतना सोचिए मत सिर्फ इसमें जैसे लिखा है वैसे इसे अप्लाई करते रहें। आपको इसके रिजल्ट जल्द ही अपने फेस पर देखने को मिल जाएगे। इन चीजों को लगाने से आपकी स्किन हमेशा स्मूद बनी रहेगी। इसी के साथ आयल फ्री स्किन के लिए भी इसे ट्राई कर सकते हैं। जिन लोगों को एक्ने की प्रॉब्लम हैं वो भी इन नुस्खे को जरूर ट्राई करें इससे उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगा। इसको लगाने से आपको झाइयों से भी छुटकारा मिलेगा। जिन लोगों को डार्क स्पॉट्स की समस्या होती है वो भी इसे ट्राई कर सकते हैं।
जायफल और चिरौंजी आपकी स्किन को बना देंगे फिर से जवा
इस तरह करें इस्तेमाल
अगर आप भी इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इन्हें रातभर पानी में भिगोना होगा। उसके बाद आप इसे पीस लें और पेस्ट बना लें। जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो उसमें शहद और दही को मिक्स कर लें। मिक्स किया हुआ मिश्रण अपने चेहरे पर लगाए और इसे सुखने दें। इस बात का ध्यान रखें कि इसको अप्लाई करने से पहले आपके चेहरे पर किसी तरह की कोई क्रीम नहीं लगी होनी चाहिए।इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें और अपने फेस को क्लीन कर लें। इसका ध्यान रखना है कि, आप इसके कुछ घंटों बाद चेहरे पर कुछ ना लगाएं।
हफ्ते में दो बार करें इस्तेमाल
इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करने से स्किन में एक अच्छा ग्लो आता है, इसी तरह से कई और घरेलु नुस्खे हैं जिन्हे अपनाकर आप अपनी स्किन का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
